Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mustafizur Rahman might miss a small portion of IPL 2026 season due to possible national duty KKR bought him in 9 20 cr
KKR ने जिस खिलाड़ी पर लुटाए 9.20 करोड़, वह IPL 2026 को बीच में छोड़ देगा; लेकिन...

KKR ने जिस खिलाड़ी पर लुटाए 9.20 करोड़, वह IPL 2026 को बीच में छोड़ देगा; लेकिन...

संक्षेप:

KKR ने जिस खिलाड़ी पर IPL 2026 ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये लुटाए। वह IPL 2026 को बीच में छोड़ देगा, लेकिन अच्छी बात ये है कि वह फिर से जुड़ सकता है। घर पर बांग्लादेश को वनडे और टी20 सीरीज न्यूजीलैंड से खेलनी है।

Dec 18, 2025 10:18 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने IPL 2026 Auction में कई बड़ी-बड़ी बोलियां लगाईं, क्योंकि उनके पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे। केकेआर ने पहले तो कैमरोन ग्रीन को 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा और फिर 18 करोड़ मथीशा पथिराना के लिए खर्च किए। इसके बाद 9 करोड़ 20 लाख बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान पर भी लुटा दिए। हालांकि, अब खबर है कि 9.20 करोड़ वाला ये प्लेयर केकेआर को आईपीएल 2026 के कुछ मैचों को मिस कर सकता है।

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेश प्लेयर बने मुस्तफिजुर रहमान नेशनल टीम के साथ अपने कमिटमेंट्स की वजह से IPL 2026 के कुछ भाग को मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल के लिए एनओसी देते समय बता दिया था कि वह 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक नेशनल टीम के साथ होंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की टीम को घर पर 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसका फाइनल शेड्यूल अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुआ है। इन्हीं तारीखों के बीच में वे नेशनल ड्यूटी पर होंगे और आईपीएल 2026 के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

आईपीएल 2026 की बात करें तो इसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। जाहिर है कि अप्रैल में भी मुकाबले होंगे। संभव है कि उन 8 से 10 दिनों की विंडो के भीतर केकेआर के भी कुछ मैच होंगे। उन मैचों में केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान की सर्विस नहीं मिल पाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCB मुस्तफिजुर रहमान के लिए एक फ्लेक्सिबल नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने पर विचार कर रहा है, जिससे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में वनडे सीरीज से छूट मिल सकती है, लेकिन टी20 सीरीज के लिए उन्हें उपलब्ध रहना पड़ेगा। इस तरह वह जल्दी भारत लौट सकते हैं और लीग में फिर से केकेआर के लिए मैच खेल सकते हैं।

एकमात्र बांग्लादेशी प्लेयर

मुस्तफिजुर रहमान के अलावा तीन और बांग्लादेशी प्लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े रहे हैं। इनमें शाकिब अल हन, मशरफे मुर्तजा और लिटन दास का नाम शामिल है। हालांकि, इस बार किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने किसी भी बांग्लादेशी प्लेयर को नहीं चुना है। मुस्तफिजुर रहमान एकमात्र बांग्लादेशी प्लेयर आईपीएल 2026 में खेलेंगे। तस्किन अहमग, शोरिफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन भी ऑक्शन पूल का हिस्सा थे, लेकिन उन पर कोई बोली नहीं लगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;