पाकिस्तान का कोच बनने से डर रहे हैं पूर्व क्रिकेटर, मुश्ताक अहमद ने खोल दी पोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच बनने की इच्छा जताई है लेकिन उनको इस बात का डर है कि उन्हें भी बोर्ड कभी भी निकाल सकता है।

sarfaraz ahmed- babar azam
पाकिस्तान के पूर्व कोच सरफराज अहमद, बाबर आजम

पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से लगातार बदलाव हुए हैं और इसके कारण टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम के खराब प्रदर्शन पर खिलाड़ियों के साथ-साथ कप्तान और कोचों को भी को बाहर करने से हिचकिचाया नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट गंवाने के बाद एक बार फिर बोर्ड ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए सात खिलाड़ी के साथ दो कोच को भी वापस बुला लिया है। तीसरे मैच से पहले पाकिस्तान ने अब माइक हेसन को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। इन सबके बीच पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच बनने की इच्छा जताई है लेकिन उन्हें इस बात का डर है कि पिछले कोचों की तरह उन्हें भी खराब नतीजे आने पर कभी भी पद से हटाया जा सकता है।

अपने देश के लिए काम करने से डर लगता है

मुश्ताक अहमद से बीबीसी स्टंप्ड पॉडकास्ट पर पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान की कोचिंग करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, ''मैं अपने देश के लिए ये काम करना पंसद करूंगा। खासकर इस समय पर, जाहिर है, मुझे सिर्फ एक ही चीज की जरूरत है। कभी-कभी अपने ही देश के लिए काम करने से डर लगता है जब लोग आपका सम्मान नहीं करते और कुछ भावनात्मक फैसलों की वजह से आपको निकाल देते हैं। जब आप ये चीजें देखते हैं कि किसी दौरे के दौरान लोगों को बर्खास्त किया जाता है, तो चिंता और डर लगता है। मुश्ताक मौजूदा समय में बांग्लादेश के स्पिन कोच हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, आमिर जमाल और मुहम्मद अवैस जाफर को बीच सीरीज से वापस बुला लिया गया है। उनकी जगह सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल को बुलाया गया है। अराफात मिंहास, मोहम्मद इमरान जूनियर, सईद बेग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह को भी टीम में शामिल किया गया है।

हर पाकिस्तानी क्रिकेटर देश की सेवा करना चाहेगा

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर सुलझा लिया जाए, तो सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कोचिंग दे रहा हर पाकिस्तानी क्रिकेटर देश की सेवा करना चाहेगा। मेरे लिए यह सबसे अच्छा समय है कि मैं यह चुनौती लूं, खिलाड़ियों को उनके सर्वोत्तम स्तर पर लाऊं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आत्मविश्वास दूं और एक ऐसी टीम बनाऊं जो विरोधियों को चुनौती दे सके।'' पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में हार के बाद सात खिलाड़ियों को वापस बुला दिया था जिनमें इमाम भी शामिल हैं। इसके अलावा गेंदबाजी कोच उमर गुल और मुख्य कोच सरफराज अहमद को भी बर्खास्त कर दिया गया था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान का कोच बनने से डर रहे हैं पूर्व क्रिकेटर, मुश्ताक अहमद ने खोल दी पोल