Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mushfiqur Rahim becomes the first Bangladesh Cricketer to complete 100 Tests playing vs Ireland
मुशफिकुर रहीम ने पूरी की ये स्पेशल टेस्ट सेंचुरी, बन गए ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर

मुशफिकुर रहीम ने पूरी की ये स्पेशल टेस्ट सेंचुरी, बन गए ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर

संक्षेप:

मुशफिकुर रहीम ने एक स्पेशल सेंचुरी टेस्ट क्रिकेट में पूरी कर ली है। वे बांग्लादेश के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट खेले हैं। उनसे पहले कोई भी दिग्गज इस उपलब्धि तक नहीं पहुंच पाया है।  

Nov 19, 2025 10:41 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जिस उपलब्धि को इंग्लैंड के 17, ऑस्ट्रेलिया के 16 और भारत के 14 खिलाड़ी हासिल कर चुके हैं, उस उपलब्धि को हासिल करने वाले मुशफिकुर रहमान बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। बुधवार 19 नवंबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ, जो मुशफिकुर रहीम के लिए ऐतिहासिक था। मुशफिकुर रहीम का ये 100वां टेस्ट था। बांग्लादेश के लिए इससे पहले किसी खिलाड़ी ने इस उपलब्धि को अपने नाम नहीं किया था। ऐसे में इसका सेलिब्रेशन भी शानदार रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस समय 12 टेस्ट प्लेइंग नेशन्स हैं, लेकिन अब तक 8 ही देशों के खिलाड़ियों ने कम से कम 100 टेस्ट खेले थे, लेकिन अब इसमें बांग्लादेश भी जुड़ गया है। 38 वर्षीय मुशफिकुर रहीम के अलावा बांग्लादेश का कोई भी क्रिकेटर 75 से ज्यादा टेस्ट मैचों तक नहीं पहुंचा है, लेकिन मुशफिकुर रहीम शतक पूरा करने में सफल हुए हैं। हालांकि, उनका ये आखिरी टेस्ट भी हो सकता है, क्योंकि उन्हीं के लिए इस टेस्ट सीरीज का आयोजन हुआ है, जो एक मैच की सीरीज थी, लेकिन इसके 2 मैचों की किया गया, क्योंकि एक टेस्ट के बाद वे 99 तक पहुंच पाते।

मुशफिकुर रहीम ने मैच से पहले कहा, "मैं आप सभी का, अपने परिवार का और खासकर अपनी पत्नी का, जिन्होंने मेरे लिए कई रातें जागकर बिताईं, शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सबसे जरूरी है मेरे साथियों, कोचों, मेरे घर के दोस्तों और मेरे सभी प्रशंसकों का। मैं बांग्लादेश क्रिकेट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं हमेशा की तरह अपना 100% देने की कोशिश करूंगा। मैं अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं और आयरलैंड क्रिकेट टीम का भी, यहां आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि हमारे पास जश्न मनाने के लिए एक शानदार टेस्ट मैच होगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आयरलैंड टीम को विशेष धन्यवाद।"

मुशफिकुर रहीम का करियर

मुशफिकुर रहीम ने अब तक खेले 99 मैचों की 182 पारियों में कुल 6351 रन बनाए हैं। इनमें 219 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। 12 शतक और 27 अर्धशतक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं। 3 दोहरे शतक भी उनके बल्ले से आए हैं। मुशफिकुर रहीम देश की महान हस्ती बन चुके हैं, क्योंकि उनको 20 साल का अनुभव इंटरनेशनल क्रिकेट का है। 2005 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |