मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए रचा इतिहास, बन गए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए इतिहास रच दिया है। वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कमाल की सेंचुरी उन्होंने ठोकी। 

मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए रचा इतिहास, बन गए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपनी टीम के लिए एक इतिहास रच दिया है। मुशफिकुर रहीम अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मुशफिकुर रहीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और टीम के लिए एक बेशकीमती शतक पूरा किया। इसी के साथ पूर्व कप्तान मोमिनुल हक का रिकॉर्ड भी धराशायी हो गया।

मुशफिकुर रहीम से पहले बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने वाले बल्लेबाज मोमिनुल हक थे। मोमिनुल हक ने 13 शतक बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में जड़े थे, लेकिन मुशफिकुर रहीम के शतकों की संख्या टेस्ट क्रिकेट में 14 हो गई है। इस तरह उन्होंने एक नया इतिहास अपने देश के लिए लिख दिया है। मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सिलहट में जारी दूसरे टेस्ट मैच में 178 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल है।

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

14 शतक - मुशफिकुर रहीम

13 शतक - मोमिनुल हक

10 शतक - तमीम इकबाल

9 शतक - नजमुल हसन शंटो

6 शतक - लिटन दास

मोमिनुल हक ने 77 टेस्ट मैचों में 13 शतक जड़े हैं, जबकि मुशफिकुर रहीम ने 102वें टेस्ट मैच में 14 शतक जड़े हैं। तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मैचों में 10 शतक जड़े थे, जबकि शंटो 41 मैचों में ही 9 शतकों तक पहुंच गए हैं। लिटन दास ने 54 मैचों में 6 शतक बांग्लादेश के लिए जड़े हैं। मुशफिकुर पहले से ही बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6700 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि कोई अन्य बल्लेबाज 5500 का भी आंकड़ा अभी पार नहीं कर पाया है।

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के अंतर्गत दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश दौरे पर आई थी। पाकिस्तान को पहले मैच में 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे मैच में भी टीम की हालत अच्छी नहीं है, क्योंकि पहली पारी में 278 रन बांग्लादेश ने बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रनों पर ढेर हो गई थी। इस तरह 46 रनों की बढ़त बांग्लादेश को मिली थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 330 रन से ज्यादा बना लिए हैं। बढ़त भी 380 के पार की हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए सीरीज बराबर करना मुश्किल लग रहा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।