5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के लिए शुरू किया अभ्यास, कुछ दिन में जुड़ेंगे हार्दिक-रोहित और बुमराह

Mar 16, 2026 02:54 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई में IPL 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। सोमवार को मुंबई में आधिकारिक प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने फिटनेस, एजिलिटी ड्रिल्स और स्किल सेशन पूरे किए।

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के लिए शुरू किया अभ्यास, कुछ दिन में जुड़ेंगे हार्दिक-रोहित और बुमराह

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने सोमवार को 28 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिये अभ्यास शुरू कर दिया। पहले सत्र के दौरान मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने मैदान पर मौजूद रहे। उनके साथ गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा, फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के साथ-साथ पूरी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और फिजियोथेरेपी सहयोगी टीमें भी मौजूद रहीं। हालांकि टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या अभी तक टीम से जुड़े नहीं हैं।

अभ्यास के लिये पहुंचने वाले पहले समूह में शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय, अल्लाह गजांफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्वनी कुमार शामिल थे । रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या आने वाले दिनों में शिविर में जुड़ेंगे।

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा ,'' सत्र के पूर्व शिविर में पहला दिन हमेशा खास होता है । खिलाड़ी आते हैं, ऊर्जा का संचार होता है और अच्छे प्रदर्शन पर जोर रहता है । हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ काफी समय से जुड़े खिलाड़ी और कुछ नये चेहरे भी हैं ।''

मुंबई इंडियंस को पहला मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलना है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे तेज और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। जियो स्टार के एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने कहा, “तर्क के हिसाब से, अगर आप अनफिट हैं, तो आपको पूरा मैच खेलना चाहिए, न कि सब्स्टिट्यूट होना चाहिए। खासकर तब, जब आप दूसरी पारी में बैटिंग कर रहे हों; आपको 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर मैदान पर नहीं उतरना चाहिए। एक ओपनर को डगआउट में बैठकर 20 ओवर का मैच देखने की आदत नहीं होती। ओपनिंग बैट्समैन मैदान पर रहने, उसी हिसाब से तैयारी करने और फिर तुरंत एक्शन में आने के आदी होते हैं। रोहित शर्मा इस समय सबसे फ़िट, सबसे तेज और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं; इसलिए उन्हें पूरे 40 ओवर मैदान पर रहना चाहिए। असल में, इसी तरह मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा का पूरा फायदा उठा पाएगी।”

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस टीम:

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफ़नज़ार, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।