IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का एक्स फैक्टर कौन है? जयवर्धने ने अफगान खिलाड़ी का नाम लिया
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने अफगानिस्तान के अल्लाह गजांफर को टीम का एक्स फैक्टर बताया है। जयवर्धने ने कहा है कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगा।

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजांफर का बचाव करते हुए उन्हें टीम का 'एक्स फैक्टर' बताया। बीस वर्ष के गजांफर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के पहले मैच में 51 रन दिये थे।
महेला जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के मैच से पूर्व कहा ,'' वह भविष्य का खिलाड़ी है। उसका कद इतना अच्छा है कि वह कमाल कर सकता है। वह बेहतर प्रदर्शन करेगा।'' उन्होंने कहा ,'' इसके लिये उसे अनुभव की जरूरत है। उसे श्रीलंका के खिलाफ खेलना था लेकिन टूर्नामेंट रद्द हो गया। मैं चिंतित नहीं हूं। उसने अच्छी गेंदबाजी की। पूरे मैच में चार पांच खराब गेंदों का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा।''
उन्होंने आगे कहा ,'' इस तरह का एक्स फैक्टर गेंदबाज टीम में है। उनके अलावा मिचेल सेंटनेर, विल जैक्स और मयंक मार्कडेय भी टीम में है जिससे अलग अलग हालात में अलग संयोजन आजमा सकते हैं । टूर्नामेंट में बाद के दौर में।''
पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था लेकिन जयवर्धने ने कहा कि टीम के प्रदर्शन में निरंतरता है। उन्होंने कहा ,'' दस टीमों के होने से प्रतिस्पर्धा कड़ी है । लेकिन पिछले पांच साल में हम दो या तीन बार प्लेआफ में पहुंचे हैं। एक टीम के तौर पर हमें पता है कि हमने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।''
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। दिल्ली, लखनऊ सुपर जायंट्स पर छह विकेट की जीत के बाद इस मैच में उतर रही है। इस जीत से टीम को हौसला तो मिला है, लेकिन उनकी बैटिंग लाइन-अप के ऊपरी क्रम में जो पुरानी चिंताएं बनी हुई हैं, वे अभी पूरी तरह से दूर नहीं हुई हैं। दूसरी ओर, मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर आसान जीत के साथ अपनी लय वापस पा ली है। उन्होंने सबको यह याद दिला दिया है कि इतिहास की तरह ही, अच्छी फॉर्म भी अक्सर जानी-पहचानी टीमों का ही साथ देती है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



