मुझे भूल गए क्या? होने वाली पत्नी प्रिया सरोज ने एयरपोर्ट पर रिंकू सिंह को छेड़ा, VIDEO
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का एयरपोर्ट का एक क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी होने वाली पत्नी उन्हें छेड़ते हुए कहती नजर आ रही हैं कि क्या तुम मुझे भूल गए हो। देखें वीडियो।

2026 टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद विजयी भारतीय टीम के सदस्य घर लौट रहे हैं। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ हवाई अड्डे पहुंचे। पहुंचते ही हवाई अड्डे के बाहर उनके स्वागत के लिए जमा दोस्तों से रिंकू सिंह आगे बढ़कर मिले और उन्हें गले लगाया। इस दौरान कुछ पल के लिए रिंकू सिंह प्रिया सरोज से आगे निकल गए। उन्हें आगे जाते देख प्रिया ने मजाक में कहा, "क्या तुम मुझे भूल गए?" रिंकू इस बात से हंस पड़े। वे वापस आए प्रिया के कंधों पर हाथ रखा और फिर अपने दोस्तों से मिलने चले गए।
यह क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रिंकू सिंह ने पिछले साल 8 जून को राजनेत्री प्रिया सरोज से सगाई की थी। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछली शहर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा सासंद हैं। दोनों आगे चलकर शादी के बंधन में बंधेंगे।
रिंकू सिंह का हालिया समय दुखों में गुजर रहा है। हाल ही में क्रिकेटर ने अपने पिता खानचंद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। ग्रेटर नोएडा लंबी बीमारी के बाद उनका 27 फरवरी को निधन हो गया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 मैच के बाद रिंकू अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और फिर वेस्ट इंडीज के खिलाफ मस्ट विन सुपर 8s मुकाबले के लिए कोलकाता में टीम में फिर से शामिल हो गए थे। भारत की टी20 विश्व कप 2026 की जीत के बाद एक भावपूर्ण पोस्ट में रिंकू ने कहा कि अपने पिता से बात किए बिना एक दिन भी अधूरा लगता है और उनके बिना आगे के जीवन की कल्पना करना उनके लिए मुश्किल है।
रिंकू सिंह ने लिखा मैंने तुमसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं बिताए। मुझे नहीं पता कि तुम्हारे बिना जिंदगी कैसे आगे बढ़ेगी लेकिन मुझे पता है कि मुझे हर कदम पर तुम्हारी जरूरत होगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा "तुमने हमेशा मुझे सिखाया कि कर्तव्य पहले आता है, इसलिए मैदान पर में सिर्फ तुम्हारे सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब जब तुम्हारा सपना पूरा हो गया है। काश तुम मेरे साथ होते। खुशी के हर छोटे-बड़े पल में तुम्हारी कमी महसूस होगी। मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी, पापा।"
इस बीच रिंकू ने टी20 विश्व कप में भारत के लिए केवल पांच मैच खेले, जहां उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और सुपर 8 चरण के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण आफ्रीका के खिलाफ शून्य पर आउट होने सहित कुल मिलाकर केवल 24 रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद रिंकू को टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामित किया गया।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



