बुमराह के बारे में कुछ ना ही लिखूं तो…टीम इंडिया की जीत पर धोनी हुए गदगद, गंभीर के लिए कही ये बात
सोशल मीडिया से दूर रहने वाले एमएस धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर माही ने हेड कोच गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में लिखा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे पूर्व कप्तान एमएस धोनी टीम इंडिया के लिए "लकी' साबित हुए। भारत ने धोनी की ही कप्तानी में पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब 2007 में जीता था। माही की मौजूदगी में एक और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बेहद खास है। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत पर माही ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की है। धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, मगर टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के बाद वह खुदको रोक नहीं पाए। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह का स्पेशल जिक्र किया है।
एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सहयोगी स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब की स्माइल आप पर बहुत अच्छी लग रही है, मुस्कुराहट के साथ तीव्रता का अद्भुत संयोजन है, बहुत बढ़िया। आनंद लीजिए दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तू ही अच्छा है। चैंपियन गेंदबाज)’
बता दें, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में टॉस हारकर पहले बैटिंग की थी। आउट ऑफ फॉर्म अभिषेक शर्मा फाइनल के अहम मौके पर रंग में लौटे और 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। अभिषेक के अलावा संजू सैमसन और ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़े। संजू ने एक बार फिर 89 रनों की पारी खेली। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बोर्ड पर लगाए।
इस स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें 159 के स्कोर पर ढेर कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


