MS Dhoni lightning quick stumping ends Suryakumar Yadav Innings in CSK vs MI Match Watch IPL 2025 Viral Video CSK vs MI: धोनी ने लिया अपनी गलती का बदला, सूर्या से बर्दाश्त नहीं हुई बिजली जैसी फुर्ती; देखें वीडियो, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़MS Dhoni lightning quick stumping ends Suryakumar Yadav Innings in CSK vs MI Match Watch IPL 2025 Viral Video

CSK vs MI: धोनी ने लिया अपनी गलती का बदला, सूर्या से बर्दाश्त नहीं हुई बिजली जैसी फुर्ती; देखें वीडियो

  • दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच में सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया। 43 साल की उम्र में धोनी की फुर्ती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 March 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
CSK vs MI: धोनी ने लिया अपनी गलती का बदला, सूर्या से बर्दाश्त नहीं हुई बिजली जैसी फुर्ती; देखें वीडियो

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की विकेट के पीछे फुर्ती की दुनिया कायल है। धोनी पल झपकते ही गिल्लियां बिखेर देते हैं। उन्होंने रविवार को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच में भी गजब की तेजी दिखाई। उनकी बिजली जैसी फुर्ती धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से बर्दाश्त नहीं हुई। सूर्या को 29 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 26 गेंदों का सामना करने के बाद दो चौके और एक छक्का लगाया। सूर्या को अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई।

धोनी ने लिया अपनी गलती का बदला

नूर 11वां ओवर डालने आए तो धोनी से एक गलती हो गई। धोनी ओवर की पहली गेंद पर बाई के चार रन नहीं बचा सके। ऑफ स्टंप के बाहर की फुलर गेंद ना सिर्फ बल्लेबाज तिलक वर्मा बल्कि धोनी को भी चकमा दे गई। हालांकि, धोनी ने ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्या को स्टंप आउट कर अपनी गलती का बदला ले लिया। सूर्या ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को इनसाइड आउट खेलने का प्रयास किया लेकिन गच्चा खा गए। गेंद जैसी ही धोनी के पास पहुंची तो उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं। उस वक्त सूर्या का पैर क्रीज से बाहर था। 43 साल की उम्र में धोनी ने जिस अंदाज में स्टंपिंग की, उनकी फुर्ती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा का IPL 2025 में 'दुखभरा आगाज', 'हिटमैन' की शर्मनाक क्लब में एंट्री

नूर अहमद ने चटकाए चार विकेट

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित सर्मा पहले ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। रयान रिकेल्टन (13) और विल जैक्स (11) का बल्ला भी नहीं चला। मुंबई ने 36 रन जोड़कर तीन विकेट खो दिए। इसके बाद, सूर्या और तिलक ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। तिलक ने 25 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रनों की पारी खेली। दीपक चाहर ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 155.9 का स्कोर बनाया। नूर अहमद ने चार ओवर के स्पेल में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। खलील अहमद ने तीन शिकार किए।