भारत-इंग्लैंड मैच में साक्षी को जश्न मनाने से एमएस धोनी ने रोका? वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने
साक्षी धोनी का भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बुमराह के ओवर में जश्न मनाते हुए नजर आईं। इस दौरान एमएस धोनी उन्हें बैठने का इशारा करते दिखे।

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद रहे और अंत तक टीम का सपोर्ट किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के कई रिएक्शन वायरल हुए, इसी दौरान इंग्लैंड की पारी में साक्षी धोनी का एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बुमराह के ओवर में साक्षी को एक गेंद पर ऐसा लगा कि जैसे टीम इंडिया को विकेट मिल गया हो, जिसके बाद वह एक फैन की तरह जबरदस्त उत्साहित नजर आईं और अपनी जगह पर जश्न मनाने लगी। इसके बाद आस-पास खड़े लोगों ने उन्हें हकीकत बताई।
इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान बुमराह की फुल लेंथ गेंद पर सैम करन ने बैट लगाया जोकि जमीन पर लगने के बाद सीधे बुमराह के हाथों में गई। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद साक्षी धोनी को लगा कि ये कैच आउट हुआ, जिस पर वह अपनी सीट से उछलकर जश्न मनाने लगी। हालांकि उनके पीछे खड़े एमएस धोनी और अन्य लोगों ने उनको बताया कि ये गेंद जमीन पर गिरकर बुमराह के हाथों में गई। हालांकि साक्षी धोनी का जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। धोनी बैठ जाओ कहते हुए नजर आए।
जसप्रीत बुमराह ने हाईस्कोरिंग मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन दिए। बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 18वें ओवर में केवल छह रन दिए और अपनी सटीक यॉर्कर की जिससे इंग्लैंड के सामने अंतिम दो ओवरों में 39 रन बनाने का असंभव लक्ष्य आ गया। हालांकि इसके बावजूद इंग्लैंड ने हार नहीं मानी और आखिरी गेंद तक लड़ते रहे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



