2009 में एमएस धोनी ने कराया था इरफान पठान को वनडे टीम से बाहर? ऑलराउंडर ने खुद खोला राज

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इरफान पठान ने साफ कर दिया है कि जब 2009 में उनको वनडे टीम से ड्रॉप किया गया था तो उसमें कप्तान एमएस धोनी का हाथ था। ये बात उन्होंने कोच गैरी कर्स्टन से पूछी थी तो उन्होंने कहा था कि उनके हाथ में चीजें नहीं हैं।

2009 में एमएस धोनी ने कराया था इरफान पठान को वनडे टीम से बाहर? ऑलराउंडर ने खुद खोला राज

टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग ऑलराउंडर इरफान पठान ने साफ कर दिया है कि जब 2009 में उनको वनडे टीम से ड्रॉप किया गया था तो उसमें कप्तान एमएस धोनी का हाथ था। इरफान ने बताया कि उन्होंने तत्कालीन कोच गैरी कर्स्टन से इसका जवाब मांगा था, लेकिन उन्होंने साफ-साफ कारण नहीं बताया था। कोच कर्स्टन ने पठान को कहा था कि बहुत सी चीजें उनके हाथ में नहीं हैं। इरफान पठान 2009 के बाद ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले। 2009 के बाद उनकी वापसी 2011 के आखिर में हुई थी और 2012 में उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

इरफान पठान ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में वो राज बताया, जो उनके सीने में दशकों से दफन था। इरफान पठान ने बताया कि कप्तान एमएस धोनी की कॉल पर उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। इरफान ने बताया, "ये 2009 की बात है हां जब हम न्यूजीलैंड में थे और इससे पहले मैंने और भाई (युसूफ पठान) ने श्रीलंका में एक मैच जिताया था। उस सिचुएशन से मैच जिताई थी, जो मुझे लगता है कोई और खिलाड़ी जिताता तो पूरे एक साल तक ड्रॉप नहीं होता। उसकी जगह पक्की हो जाती कि भाई ये मैच विनर है।"

पूर्व बॉलिंग ऑलराउंडर ने आगे बताया, "हमको चाहिए थे 60 रन और गेंदे बची थीं 28 या 29, विकेट गिरी चुकी थीं 7। इस हिसाब से तो मैच खत्म समझिए, क्योंकि हम श्रीलंका में उनकी सरजमीं पर खेल रहे हैं, सामने मलिंगा जैसे गेंदबाज हैं और बढ़िया स्पिनर्स उनके पास हैं। वहां से मैंने और भाई ने मिलके मैच जिताया। मैंने 16 गेंदों में 33 रन बनाए और विकेट भी निकाले थे। इसके बाद न्यूजीलैंड जाते हैं। न्यूजीलैंड में, मैं पहला मैच बाहर बैठता हूं। दूसरे, तीसरे और चौथे मैच में भी बाहर हूं। हालांकि, सीरीज जीत गए थे। पांचवा मैच भी शुरू हुआ। मैं टीम में नहीं हूं। मुझे लगा ये क्यों है? तो मैंने गैरी (कर्स्टन) साहब से पूछा कि मुझे आप इतना बताइए कि मुझे बाहर करने का रीजन क्या है? मैं क्यों नहीं खेल रहा हूं? अगर कुछ इंप्रूव करना है तो वो बताइए। मैं मेहनत करूंगा, लेकिन मुझे रीजन जानना है।"

इरफान आगे बताते हैं, "उन्होंने (गैरी कर्स्टन) कहा कि इरफान कुछ चीजें मेरे हाथ में नहीं हैं। यह उनके अल्फाज थे। इसके बाद मैंने पूछा कि फिर किसके हाथ में है? तो उन्होंने कहा मैं आपको नहीं बता सकता। मैंने कहा कोई बात नहीं।" इसके बाद इंटरव्यूवर ने पूछा कि आप बताइए किसके हाथ में चीजें? इस पर इरफान ने आगे बताया, "देखिए जो प्लेइंग 11 रहती है उसमें कप्तान की मर्जी रहती है। कप्तान, कोच, मैनेजमेंट क्या कॉम्बिनेशन वो सोच रहे हैं। उस समय कप्तान एमएस धोनी थे। वो सही थे या गलत? मैं उसमें नहीं जाऊंगा। उसका रीजन ये है कि हर एक कप्तान को अपने हिसाब से टीम चलानी चाहिए।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।