धोनी ने कप्तानी छोड़ी नहीं बल्कि ऐसे छुड़वाई गई, 9 साल बाद पूर्व सिलेक्टर ने खोला कच्चा चिट्ठा

Feb 15, 2026 12:04 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

एमएस धोनी ने जनवरी 2017 में भारतीय टीम की अचानक कप्तानी छोड़ दी थी। पूर्व सिलेक्टर जतिन परांजपे ने दिग्गज धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने को लेकर अब एक अहम खुलासा किया है।

धोनी ने कप्तानी छोड़ी नहीं बल्कि ऐसे छुड़वाई गई, 9 साल बाद पूर्व सिलेक्टर ने खोला कच्चा चिट्ठा

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का शुमार महान क्रिकेटर्स में होता है। धोनी सीमित ओवरों के तीनों प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट (टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। धोनी ने जनवरी 2017 में अचानक भारत की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी, जिससे फैंस और क्रिकेट जगत हैरान रह गया। वह दो साल पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे। धोनी द्वारा भारतीय टीम की छोड़ने को लेकर अब पूर्व सिलेक्टर परांजपे ने एक अहम खुलासा किया है।

'हम धोनी के पास गए और कहा…'

दरअसल, धोनी ने खुद कप्तानी नहीं छोड़ी थी बल्कि उन्हें यह फैसले लेने के लिए कहा गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उस समय के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद और जतिन परांजपे ने इस बारे में धोनी से बात की थी। परांजपे ने 9 साल बाद 'द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो' में कच्चा चिट्ठा खोलते हुए बताया, 'माही बैटिंग कर रहे थे। वह एक घंटे तक बैटिंग करते रहे। मैं और एमएसके एक-दूसरे को देख रहे थे। हमने तैयारी की थी कि उन्हें सबसे सम्मानजनक तरीके से यह बात कैसे बताएं। हम उनके पास गए और कहा, 'माही, मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का यह सही समय है।'' पूर्व सिलेक्टर ने बताया कि धोनी ने बहुत सहज तरीक से फैसले को स्वीकार किया था।

‘अन्ना, यह एकदम सही फैसला है’

परांजपे ने आगे बताया, ''धोनी ने एमएसके से कहा, 'अन्ना, यह एकदम सही फैसला है। मुझे बताओ कि आप मुझसे क्या चाहते हो।' एमएसके ने धोनी से कहा कि आपको लिखकर देना होगा कि आपे आगे बढ़ने (कप्तानी छोड़ने) के लिए तैयार हो। उन्होंने कहा, 'ठीक है, मैं ऐसा कर दूंगा।' फिर देर रात, हमें धोनी का एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था 'मैं पद छोड़ना चाहता हूं'। हमें यह फैसला लेना ही था। इसके लिए हमारी काफी आलोचना हुई थी। ये मुश्किल फैसले होते हैं जो लेने ही होते हैं।''

धोनी के बाद कोहली को पूरी कमान

बता दें कि धोनी के हटने के बाद कोहली को पूरी तरह से भारतीय टीम की कमान संभालने का मौका मिला। वह पहले से ही टेस्ट कप्तान थे। उन्होंने टीम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कोहली की कप्तानी में धोनी ने इंग्लैंड में आयोजित 2019 वनडे वर्ल्ड कप में खेले थे। भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि कोहली भारत के सभी फॉर्मेट के कप्तान बनने को लेकर बेचैन थे। हेड कोच रवि शास्त्री ने कोहली को भरोसा दिलाया था कि सही समय आने पर उन्हें यह मौका मिलेगा, जब धोनी को लगा कि वह तैयार हैं। इसमें कुछ समय लगा लेकिन धोनी ने आखिरकार कोहली पर भरोसा जताया और भारतीय क्रिकेट के अगले दौर की शुरुआत हुई।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।