
AUS vs ENG: एशेज के पहले दिन पर्थ में धड़ाधड़ गिरे विकेट, 100 साल में पहली बार हुआ ऐसा
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे, जोकि पिछले 100 सालों में एशेज टेस्ट के पहले दिन गिरे सबसे ज्यादा विकेट हैं। इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हुई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट गंवाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का आगाज हो चुका है। पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। मैच के पहले ही दिन कुल 19 विकेट गिरे हैं और इस दौरान तेज गेंदबाज का कहर देखने को मिला है। मिचेल स्टार्क, ब्रेंडन डॉगेट, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड जैसे गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों का दिन खराब कर दिया। पर्थ स्टेडियम में पहली बार मैच के पहले दिन इतने ज्यादा विकेट गिरे हैं। वहीं एशेज टेस्ट के पहले दिन पिछले 100 साल में पहली बार सबसे ज्यादा विकेट गिरे हैं।
एशेज सीरीज 2025 के पहले टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा और इसने एक सदी से अधिक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पर्थ स्टेडियम में पहले ही दिन 19 विकेट गिरे, जो पिछले 100 वर्षों में एशेज टेस्ट के शुरुआती दिन गिरे सबसे अधिक विकेट हैं। गेंदबाजों के कहर ने मैच को पहले ही दिन रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां दोनों टीमें जूझती नजर आईं। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के पास ऑस्ट्रेलिया पर 49 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त है।
पर्थ स्टेडियम में एक टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में गिरे थे। 2024 में खेले गए मुकाबले में पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे थे। वहीं 2018 से लेकर 2023 तक चार टेस्ट में कुल 15 विकेट गिरे। पर्थ में इंग्लैंड के 172 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 123 रन पर 9 विकेट खोकर लड़खड़ा रहा है। पहले दिन स्टंप तक इंग्लैंड 49 रन से आगे है।
100 साल का एशेज रिकॉर्ड
एशेज टेस्ट के पिछले 100 वर्षों में पहले दिन 19 विकेट गिरना सबसे अधिक है।
पर्थ स्टेडियम, 2025: 19 विकेट (इंग्लैंड 10, ऑस्ट्रेलिया 9)
ट्रेंट ब्रिज, 2001: 17 विकेट (इंग्लैंड 10, ऑस्ट्रेलिया 7)
लॉर्ड्स, 2005: 17 विकेट (ऑस्ट्रेलिया 10, इंग्लैंड 7)






