
IND vs NZ वनडे सीरीज में किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम है। उन्होंने 30 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। भारत के चार गेंदबाज टॉप-5 में मौजूद हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के लिए टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं और इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम है। इस लिस्ट में टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में चार गेंदबाज भारत के हैं। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ही एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की काफी परेशान किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होने वाली है। शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है। जवागल श्रीनाथ भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पूर्व तेज गेंदबाज ने 30 मैचों में 51 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार चार विकेट हॉल भी हासिल किया है। वह इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाज भी हैं। जवागल श्रीनाथ सीरीज में 50 या उससे अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले हैं। पूर्व क्रिकेटर ने 31 मैच खेलते हुए 39 विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले ने एक बार पांच विकेट हॉल भी प्राप्त किया है। वह जवागल श्रीनाथ और कपिल देव के बाद इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 264 ओवर किए हैं। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। हालांकि वह इस समय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद नजरअंदाज किए गए हैं। मोहम्मद शमी ने भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 16 ही मैचों में 38 विकेट झटके हैं। उन्होंने दो बार पांच विकेट हॉल और एक बार चार विकेट चटकाने का कारनामा किया है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। साउदी ने 25 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। उन्होंने दो बार चार विकेट हॉल हासिल किए हैं। भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने 29 मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं। कपिल देव इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





