टेस्ट में बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा रन; डिकवेला 'कलंक' मिटाने से चूके, टॉप 10 में एक भारतीय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Most Test Runs without a Century: निरोशन डिकवेला ने भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में 'कलंक' मिटाने से चूक गए। वह टेस्ट में बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

Niroshan Dickwella
निरोशन डिकवेला

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। सोमवार को मैच के तीसरे दिन निरोशन डिकवेला ने टिककर बैटिंग की। श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहली पारी में 115 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल हैं। डिकवेला ने सोनल दिनुशा के संग छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की। दोनों ने उस वक्त मोर्चा संभाला, जब श्रीलंका टीम 99 रनों पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। लग रहा था कि डिकवेला टेस्ट शतक नहीं लगाने का 'कलंक' मिटा देंगे लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने 62वें ओवर में उन्हें आउट कर दिया। यह उनके करियर का 55वां टेस्ट मैच है। उन्हें तीन साल बाद श्रीलंका की ओर से खेलने का मौका मिला है। डिकवेला की विकेटकीपर कुसल मेंडिस के चोटिल होने के कारण टेस्ट टीम में वापसी हुई।

वॉर्न के बाद डिकवेला का नंबर

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 3154 रन बनाए। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 99 है। वॉर्न के बाद डिकवेला हैं। 33 वर्षीय डिकवेल ने अब तक 31.52 के औसत से 2837 रन बनाए हैं, जिसमें 23 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वह मार्च 2021 में वेस्टइंडीड के विरुद्ध शतक के बेहद करीब थे लेकिन चार रनों से चूक गए। उन्होंने तब 163 गेंदों का सामना करने के बाद 8 चौकों की मदद से 96 रनों की पारी खेली।

लिस्ट में एक भारतीय शामिल

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। उन्होंने 106 टेस्ट मुकाबलों में 2497 रन जोड़े हैं, जिसमें 13 अर्धशतक हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 107 मैचों में 2245 रन जुटाए। उन्होंने सात अर्धशतक लगाए। लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल है। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतन चौहान पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 1969 से 1981 के दौरान 40 टेस्ट मैच खेले लेकिन कभी शतक नहीं लगाए। चौहान ने 31.57 के औसत से 2084 रन बनाए। उनके बल्ले से 16 अर्धशतकीय पारियां निकली।

टेस्ट में बिना सेंचुरी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर

3154 रन - शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)

2837 रन - निरोशन डिकवेला (श्रीलंका)

2497 रन - मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

2245 रन - टिम साउदी (न्यूजीलैंड)

2084 रन - चेतन चौहान (भारत)

1993 रन - डेरिक मरे (वेस्टइंडीज़)

1810 रन - मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज़)

1779 रन - वर्नोन फिलेंडर (साउथ अफ्रीका)

1713 रन - जॉन एम्बुरे (इंग्लैंड)

1699 रन - रंगना हेराथ (श्रीलंका)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टेस्ट में बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा रन; डिकवेला फिर चूके, टॉप 10 में एक भारतीय