2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन; अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये भारतीय नंबर-1
साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार टॉप-5 में भी नहीं है। वहीं एक भारतीय है जो इस लिस्ट में पहले पायदान पर बैटा हुआ है।

2026 का आधा साल खत्म होने को है। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल जैसी टी20 लीग्स इस दौरान खूब चर्चाओं में रही। आज हम आपके लिए इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एक भारतीय है, जो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नहीं है। इन 5 बल्लेबाजों में 1-1 ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बल्लेबाज हैं। वहीं टॉप-10 बल्लेबाजों की इस लिस्ट पर नजर डालें तो, कुल 3 भारतीय यहां मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी तो यहां भी नहीं हैं।
वैभव सूर्यवंशी 15वें पायदान पर
वैभव सूर्यवंशी ने इस साल टी20 क्रिकेट सिर्फ आईपीएल के रूप में ही खेला है। जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रचा था, वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक दर्ज है।
उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मौका मिलेगा। वहीं भारत को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेलनी है। वैभव का चयन एशियन गेम्स में भी हुआ है। ऐसे में उनके पास इस लिस्ट में खुद को आगे ले जाने के कई मौके होंगे।
ईशान किशन नंबर-1
2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहले पायदान पर हैं। जी हां, इस साल उनके बल्ले से अभी तक सबसे अधिक 1135 रन निकले हैं, जिसमें 1 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। ईशान किशन ने आईपीएल 2026 में खेले 15 मैचों में 600 से अधिक रन बनाए थे।
वहीं अभिषेक शर्मा 935 रनों के साथ 7वें तो संजू सैमसन 849 रनों के साथ 10वें नंबर पर हैं। संजू सैमसन 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में दो यादगार पारियां खेली थी।
टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट पर नजर डालें तो, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श दूसरे, न्यूजीलैंड के फिन एलन तीसरे, साउथ अफ्रीका के रायन रिकल्टन चौथे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान पांचवें पायदान पर हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं। जी हां, उन्होंने इस साल टी20 में संजू सैमसन से भी ज्यादा रन बनाए हैं।
2026 में अभी तक सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
ईशान किशन- 1135
मिचेल मार्श- 1128
फिन एलन- 1072
रायन रिकल्टन- 1004
साहिबजादा फरहान- 991
मेंडिस- 958
अभिषेक शर्मा- 935
बाबर आजम- 886
एडन मारक्रम- 872
संजू सैमसन- 849
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


