T20 में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाले भारतीय, शिवम दुबे और बुमराह का रिकॉर्ड हिला देगा दिमाग!

Mar 10, 2026 03:47 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

ऑलराउंडर शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

T20 में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाले भारतीय, शिवम दुबे और बुमराह का रिकॉर्ड हिला देगा दिमाग!

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर नया इतिहास रचा। भारत बतौर मेजबान और लगातार दो बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने अब तक तीन टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं, जो कोई और नहीं कर सका। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाई। भारत ने 255/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद न्यूजीलैंड को 159 रनों पर ढेर कर दिया था। शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। दोनों का फाइनल जीतने का रिकॉर्ड आपका दिमाग हिला देगा।

दरअसल, ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने करियर में जितने भी टी20 फाइनल खेले हैं, उनमें टीम को जीत नसीब हुई है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 6 फाइनल खेले हैं और हर बार टीम विजयी रही। वह 2024 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी थे। भारत ने पिछली बार फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 235 रन बनाने के अलावा पांच विकेट चटकाए। दुबे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में की ओर से खेलते हैं। उन्होंने सीएसके की तरफ से आईपीएल 2023 का फाइनल खेला था। तब चेन्नई ने खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को मात दी थी।

वहीं, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टी20 फाइनल में हार का नहीं देखा है। बुमराह ने अपने करियर में सबसे छोटे फॉर्मेट के 8 फाइनल खेले हैं और सभी में टीम ने जीत का स्वाद चखा। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार शिकार किए। उन्होंने टूर्नामेंट में 8 मैचों में कुल 14 विकेट हासिल किए, जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक हैं। पिछले बार टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीता था। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं। उन्होंने 12 फाइनल खेले हैं और 11 जीते। उन्होंने आईपीएल में छह ट्रॉफी जीती हैं। उनके बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। पांड्या ने 11 फाइनल खेले और 9 में टीम विजयी रही।

सबसे ज्यादा टी20 फाइनल जीतने वाले भारतीय (मैच)

11 - रोहित शर्मा (12)

9 - हार्दिक पांड्या (11)

9 - अंबाती रायडू (11)

9 - एमएस धोनी (16)

8 - जसप्रीत बुमराह (8)

8 - सूर्यकुमार यादव (9)

8 - सुरेश रैना (14)

7 - रवींद्र जडेजा (12)

6 - शिवम दुबे (6)

6 - रविचंद्रन अश्विन (13)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।