अभिSIX शर्मा के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 पारियों में ही हिला दी रिकॉर्ड बुक

Jan 26, 2026 10:15 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अभिषेक शर्मा T20I क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। 35 पारियों के बाद जितने छक्के अभिषेक शर्मा ने जड़े हैं। उतने किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं जड़े हैं। सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने तोड़ दिया है।

अभिSIX शर्मा के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 पारियों में ही हिला दी रिकॉर्ड बुक

दाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सोशल मीडिया पर नया नाम अभिSIX शर्मा मिला है। इसके पीछे की वजह ये है कि वे बेखौफ अंदाज में छक्के मारते हैं। अगर उनको लगता है कि उनके पाले में गेंद है तो वह पहली गेंद को ही बाउंड्री के पार भेजने की काबिलियत रखते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिससे उन्होंने अब तक कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसी कड़ी में एक और विश्व रिकॉर्ड रविवार 25 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान उन्होंने हासिल किया।

अभिषेक शर्मा रविवार को अपना 36वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा 35वीं बार इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 5 छक्के अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी में जड़ दिए। इसी के साथ वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नए सिक्सर किंग बन गए। अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की संख्या 35 पारियों के बाद 86 हो गई है, जो अन्य किसी बल्लेबाज से ज्यादा है। अभिषेक शर्मा ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है।

सूर्यकुमार यादव ने 35 पारियों के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 छक्के जड़े थे, जबकि लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के एविन लुईस हैं, जिन्होंने 76 छक्के पहली 35 पारियों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े थे। चौथे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम का नाम शामिल है, जिन्होंने 75 छक्के पहले 35 पारियों में जड़े थे। पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने 66 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली 35 पारियों में जड़े थे।

35 पारियों के बाद T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

86 - अभिषेक शर्मा

80 - सूर्यकुमार यादव

76 - एविन लुईस

75 - मुहम्मद वसीम

66 - क्रिस गेल

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से तीसरे टी20 मैच में 68 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 340 का था। महज 14 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया था, जो कि किसी भी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।