एक T2O WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर, हेटमायर टॉप पर पहुंचे; रोहित-गेल छूटे पीछे
शिमरोन हेटमायर ने वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 छक्के लगा चुके हैं। हेटमायर एक धाकड़ लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं।

वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 34 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से सात चौके और सात छक्के निकले। हेटमायर ने 19 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। वह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने एक और धांसू कारनामा अंजाम दिया। हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लिस्ट में रोहित शर्मा से लेकर क्रिस गेल तक को पीछा छोड़ा।
हेटमायर मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैचों में 17 सिक्स ठोक चुके हैं। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने 2024 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में 17 छक्के जमाए थे। उन्होंने सात मैचों में यह कारनामा किया था। हेटमायर और पूरन के बाद एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में गेल हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में 16 सिक्स जमाए थे। रोहित सूची में आठवें पायदान पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में आठ मुकाबलों में 15 छक्के मारे थे। उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया। वह टेस्ट से भी रिटायर हो चुके हैं।
एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
17 - शिमरोन हेटमायर (2026)*
17 - निकोलस पूरन (2024)
16 - क्रिस गेल (2012)
16 - रहमानुल्लाह गुरबाज (2024)
15 - मार्लन सैमुअल्स (2012)
15 - शेन वॉटसन (2012)
15 - ट्रैविस हेड (2024)
15 - रोहित शर्मा (2024)
मैच की बात करें तो हेटमायर और रोवमैन पावेल की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हेटमायर ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। पावेल ने 35 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। पावेल ने हेटमाय के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने क्रमश: 47 और 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। कप्तान सिकंदर रजा ने तीन ओवर में 52 रन लुटाए।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



