इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के, मगर...
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप 5 में जो नाम हैं। उनमें से चार खिलाड़ी तो इस सीरीज का हिस्सा ही नहीं हैं।

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत रविवार 13 सितंबर से हो रही है। सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि, इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है। ऐसे में भारतीय टीम यहां मेहमान टीम की तरह उतरेगी। इससे पहले जान लीजिए कि दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। हालांकि, आपको ये भी जानकार हैरानी होगी कि टॉप 5 में से 4 बल्लेबाज तो इस सीरीज का हिस्सा ही नहीं हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 11 छक्के जड़े हैं। लिस्ट में दूसरे भारतीय विराट कोहली हैं। विराट ने इतने ही मैचों में 9 छक्के जड़े हैं। लिस्ट में तीसरा नाम ऑलराउंडर शिवम दुबे का शामिल है, जो 7 बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेज चुके हैं। वहीं, चौथे नंबर पर नाम यशस्वी जायसवाल का आता है, जिन्होंने सिर्फ 3 मैच ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेले हैं और 6 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं, पांचवें पायदान पर रिंकू सिंह हैं, जिन्होंने 4 मैचों की 3 पारियों में 6 बार गेंद को बाउंड्री पार छक्के के लिए भेजा है।
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के T20I क्रिकेट में (भारतीय)
1. रोहित शर्मा 6 मैच 11 छक्के
2. विराट कोहली 6 मैच 9 छक्के
3. शिवम दुबे 5 मैच 7 छक्के
4. यशस्वी जायसवाल 3 मैच 6 छक्के
5. रिंकू सिंह 4 मैच 6 छक्के
सिर्फ एक खिलाड़ी खेलेगे इस सीरीज में
आपने ऊपर लिस्ट देख ली होगी कि कौन-कौन इस लिस्ट का हिस्सा है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें से सिर्फ एक ही खिलाड़ी 13 सितंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज में खेलने वाला है। बाकी के चार खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जिनमें से दो रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया है। रिटायरमेंट लेने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं, जबकि बाहर किए गए खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह हैं। इनमें से सिर्फ शिवम दुबे ही आपको इस सीरीज में खेलते दिखाई देंगे।
वहीं, अफगानिस्ताने के टॉप 5 खिलाड़ियों की बात करें, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं तो उनमें गुलबदीन नईब का नाम शामिल है, जो 11 छक्के जड़ने में सफल हुए हैं। 10 छक्के मोहम्मद नबी ने और 9 छक्के रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के विरुद्ध लगाए हैं।



