U19 वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन, वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड; गिल-जायसवाल टॉप-5 में

Jan 15, 2026 03:32 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वैभव सूर्यवंशी आज जब यूएसए के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में बैटिंग के लिए उतरेंगे तो उनके निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड होगा। सूर्यवंशी अभी तक अंडर-19 वनडे में 973 रन बना चुके हैं।

U19 वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन, वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड; गिल-जायसवाल टॉप-5 में

इंडिया वर्सेस यूएसए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार, 15 जनवरी को खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी की नजरें विराट कोहली के रिकॉर्ड पर होगी। यह रिकॉर्ड है अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों का। विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच मात्र 5 रनों का ही अंतर रह गया है। अगर वैभव यूएसए के खिलाफ 6 रन बनाते हैं तो वह विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे। बता दें, भारत के लिए अंडर-19 वनडे क्रिकेट में में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल है।

सबसे पहले बात वैभव सूर्यवंशी की करें तो, 14 साल के इस खिलाड़ी ने अभी तक अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 19 ही मैच खेले हैं, जिसमें 54.05 की औसत के साथ 973 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 171 रन का रहा है। वैभव अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 3 शतक और 4 अर्धशतक ठोक चुके हैं। वह भारत के लिए अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में फिलहाल 8वें पायदान पर हैं।

इस लिस्ट में 7वें नंबर पर मौजूद विराट कोहली ने अपने अंडर-19 वनडे करियर में 28 मैचों की 25 पारियों में 978 रन बनाए थे। कोहली ने इस दौरान 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े थे। किंग कोहली की अगुवाई में भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप का भी खिताब जीत चुका है। आज वैभव सूर्यवंशी 6 रन बनाते ही कोहली को इस लिस्ट में पछाड़ देंगे।

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल टॉप-5 में

भारत के लिए अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1404 रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम है। जोल ने 2012 से 2014 के बीच यह रन बनाए, हालांकि उन्हें कभी सीनियर टीम में मौका नहीं मिला।

1386 रनों के साथ यशस्वी जायसवाल दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 27 मैचों में 69.3 की औसत के साथ यह रन बनाए। उनके नाम अंडर-19 वनडे में 3 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं शुभमन गिल 1149 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।