IND vs ENG वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन; रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, 3 भारतीय टॉप-5 में

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मगर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में तीन भारतीय खिलाड़ी रहे। रोहित शर्मा ने लंबी छलांग लगाई।

Rohit Sharma IND vs ENG ODI Series Most Runs
रोहित शर्मा IND vs ENG वनडे सीरीज सबसे ज्यादा रन

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज का अंत ‘भारत की हार’ का साथ हुआ। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मेजबानों ने टीम इंडिया को हाईस्कोरिंग मुकाबले में 27 रनों से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 387 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 360 रन बनाने में कामयाब रही। भारत के लिए बल्लेबाजी में स्टार ओपनर रोहित शर्मा चमके, जिन्होंने 138 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उनकी इस मेहनत पर पानी फिर गया। मगर रोहित शर्मा IND vs ENG वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाने में कामयाब रहे।

रोहित शर्मा समेत 3 भारतीय टॉप-5 में

बात इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो, रोहित शर्मा ने 138 रनों की पारी के साथ लंबी छलांग लगाई है। हिटमैन पहले दो वनडे में फ्लॉप रहे थे। सीरीज के पहले मुकाबले में उनके बल्ले से 11 ही रन निकले थे, वहीं दूसरे वनडे में 26 रन बनाने के लिए उन्हें 47 गेंदें लग गई थी। हालांकि उन्होंने सारी भरपाई तीसरे वनडे में शतक जड़ कर दी।

रोहित शर्मा ने भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज में 3 मैचों में 58.33 की औसत के साथ 175 रन बनाए। बता दें, हिटमैन ने इस सीरीज में विराट कोहली से ज्यादा रन बनाए हैं और वह लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली

जी हां, कोहली के लिए वनडे सीरीज की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी। मगर दूसरे वनडे में 65 और तीसरे में 74 रनों की पारी खेल उन्होंने टीम के लिए योगदान दिया। हालांकि उनके यह दोनों ही अर्धशतक भारत की हार में आए।

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में 48 की औसत के साथ 144 रन बनाए।

भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से निकले। गिल ने 94 की औसत के साथ 188 रन बनाए, जिसमें दो फिफ्टी शामिल है।

जो रूट नंबर-1

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट पहले पायदान पर रहे। उन्होंने इस सीरीज में 249 रन बनाए। वह भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज में 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। हैरानी की बात यह रही कि इस सीरीज में कोई भारतीय गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया। जी हां, तीनों मैचों में उन्होंने नाबाद रहते हुए फिफ्टी जड़ी। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 99 रनों का रहा, जो कार्डिफ में आया था।

बेन डकेट-जो रूट

वहीं इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट 184 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहे। लॉर्ड्स वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 141 रनों की पारी खेली थी।

जो रूट249
शुभमन गिल188
बेन डकेट184
रोहित शर्मा175
विराट कोहली144
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs ENG वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन; रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग