टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन; हैरी ब्रूक ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में दो भारतीय
Most runs in T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में लंबी छलांग लगाई है। वह चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Most runs in T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ना सिर्फ इंग्लैंड जीता, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला देश भी बना। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 165 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को इंग्लिश टीम ने हैरी ब्रूक के 100 रनों के दम पर 2 विकेट रहते हासिल किया। ब्रूक ने इन 100 रनों के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में लंबी छलांग लगाई है। वह अब सीधा चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं गजब की फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पहले पायदान पर बने हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल हैं।
पाकिस्तान के साहिबजादा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 63 रनों की एक और धमाकेदार पारी खेली। यह इस टी20 वर्ल्ड कप में उनका दूसरा अर्धशतक है, इससे पहले वह एक शतक भी जड़ चुके हैं। साहिबजादा फरहान के नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक 283 रन दर्ज है।
टॉप-5 बल्लेबाजों की रेस में उनके साथ वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर, श्रीलंका के पाथुम निसंका, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कुसल मेंडिस मोजूद हैं। टॉप-5 इन बल्लेबाजों में साहिबजादा फरहान, पाथुम निसंका और हैरी ब्रूक इस वर्ल्ड कप में शतक जड़ चुके हैं।
वहीं बात टॉप-10 की करें तो 2 भारतीय सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन इस लिस्ट में मौजूद हैं। सूर्यकुमार यादव 180 रनों के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं। वहीं ईशान किशन 176 रनों के साथ 9वें नंबर पर हैं। हालांकि सूर्या और किशन के बीच मात्र 4 रनों का ही अंतर है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी-
साहिबजादा फरहान- 283
शिमरन हेटमायर- 219
पाथुम निसंका- 208
हैरी ब्रूक- 202
कुसल मेंडिस- 186
एडन मारक्रम- 182
सूर्यकुमार यादव- 180
ब्रायन बेनेट- 180
ईशान किशन- 176
टिम साइफर्ट- 173
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


