टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन; फिन एलन की टॉप-5 में धमाकेदार एंट्री, सूर्यकुमार यादव बाहर

Mar 05, 2026 07:53 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Most runs in T20 World Cup 2026: फिन एलन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में तूफानी शतक के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव बाहर हो गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन; फिन एलन की टॉप-5 में धमाकेदार एंट्री, सूर्यकुमार यादव बाहर

Most runs in T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट को खत्म होने में 2 ही मैच बाकी रह गए हैं, मगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में मात्र 33 गेंदों पर शतक जड़ ना सिर्फ अपनी टीम को खिताबी मुकाबले में जगह दिलाई, बल्कि वह खुद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में पहुंचने में कामयाब रहे। उनके साथी बल्लेबाज टिम साइफर्ट भी यहां मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का इस धाकड़ परफॉर्मेंस का नुकसान सूर्यकुमार यादव को उठाना पड़ा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने अभी तक खेले 7 मुकाबलों में 38.50 की औसत और 135.88 के स्ट्राइक रेट के साथ 231 रन बनाए थे। फिन एलन और टिम साइफर्ट की धुआंधार परफॉर्मेंस के बाद सूर्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में 7वें पायदान पर खिसक गए हैं।

फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 33 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है।

फिन एलन के नाम इसी के साथ इस टूर्नामेंट में 289 रन हो गए हैं और वह लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उनके ऊपर जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं, जिनकी टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में टिम साइफर्ट भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में साइफर्ट ने 58 रनों की पारी खेली थी और वह इसी के साथ लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

साहिबजादा फरहान- 383

ब्रायन बेनेट- 292

फिन एलन- 289

एडन मारक्रम- 286

टिम साइफर्ट- 274

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।