2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में हैं 2 भारतीय; एक हैं ईशान किशन और दूसरे...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 की लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल हैं, जिनमें एक ईशान किशन हैं और दूसरे भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। नंबर एक पर इंग्लिश बैटर है, जो तीनों फॉर्मेट खेलता है। 

Prasidh Krishna, Ishan Kishan, Shubman Gill
Prasidh Krishna, Ishan Kishan, Shubman Gill

इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में से दो बल्लेबाज भारत के हैं, जबकि इतने ही बल्लेबाज इंग्लैंड के हैं और एक बल्लेबाज वेस्टइंडीज का शामिल है। हालांकि, जिन दो भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वह टॉप पर नहीं हैं। इसके पीछे की एक वजह यह है कि दोनों ही खिलाड़ी एक-एक फॉर्मेट में खेलते नहीं हैं। इसी के चलते इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक आपको इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर बैठे नजर आएंगे।

2026 में 8 अक्तूबर तक जिन 5 खिलाड़ियों ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनमें शीर्ष पर हैरी ब्रूक हैं, जिन्होंने 1608 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे पायदान पर ईशान किशन हैं, जो 1216 रन बना चुके हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के शाई होप हैं, जिनके बल्ले से 1127 रन निकले हैं। शुभमन गिल इस क्लब में इस समय 1095 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं और पांचवें पायदान पर जो रूट हैं, जो 1074 रन बना चुके हैं। यही पांच बल्लेबाज 1000 या इससे ज्यादा रन इस साल बनाने में कामयाब हुए हैं।

35 मैचों में 1608 रन हैरी ब्रूक के बल्ले से आए हैं और इतने ही मैच में ईशान किशन ने 1216 रन बनाए हैं। आप सोच रहे होंगे कि ईशान का प्रदर्शन फीका है। असल में बात यह है कि ईशान को टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिला है, जबकि हैरी ब्रूक ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट ज्यादा खेली है। यही हाल शुभमन गिल का है, जो टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। उन्होंने सिर्फ 15 मैचों में 1000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। जो रूट वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कुल 1000 रन पूरे कर चुके हैं और शाई होप ने तीनों फॉर्मेट में रन बनाए हैं।

2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन

1. हैरी ब्रूक - 1608 रन

2. ईशान किशन - 1216 रन

3. शाई होप - 1127 रन

4. शुभमन गिल - 1095 रन

5. जो रूट - 1074 रन

*आंकड़े एक जनवरी से 8 अक्तूबर तक के हैं

हालांकि, सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो ईशान किशन यहां आपको टॉप पर दिखेंगे, क्योंकि वे एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो इस साल 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 30 मैचों में ईशान किशन ने 1042 रन बनाए हैं। अभी कम से कम एक दर्जन मैच और उन्हें खेलने को मिलने की संभावना है, क्योंकि 4 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ, पांच मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ और 3 मैच इस साल श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन खेलने वाले हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़2026 में सबसे ज्यादा रन: Top 5 में हैं 2 भारतीय; एक हैं ईशान और दूसरे…