T20 WC में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर, ईशान किशन ने की रोहित शर्मा की बराबरी

Feb 13, 2026 10:59 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ईशान किशन ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। ईशान ने नामीबिया के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाया है।

T20 WC में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर, ईशान किशन ने की रोहित शर्मा की बराबरी

पिछले महीने भारतीय टीम में लौटे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की शानदार फॉर्म जारी है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं। ईशान ने भारत बनाम नामीबिया मैच में तूफानी अर्धशतक जमाया। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल हैं। उन्होंने 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। ईशान ने छठे ओवर में जेजे स्मिट की बखिया उधेड़ते हुए 28 रन बटोरे। स्मिट ने ओवर की पहली गेंद डॉट डाली। वहीं, ईशान ने अगली चार गेंदों पर छक्के उड़ाए। उन्होंने अंतिम गेंद पर चौका लगाया और पावरप्ले में ही अपना अर्धशतक कंप्लीट कर लिया। यह उनका टी20 इंटरनेशनल में आठवां अर्धशतक है।

ईशान ने कर ली रोहित की बराबरी

ईशान ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने 2024 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 28 रन बटोरे थे। उन्होंने टूर्नामेंट का पिछले संस्करण जीतने के बाद T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में सर्वाधिक रन जुटाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाकर 36 रन जोड़े थे। युवराज ने सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी। यह टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक है।

T20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

36 - युवराज बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लैंड, 2007

30 - जोस बटलर बनाम हरमीत सिंह, अमेरिका 2024

30 - फिल साल्ट बनाम रोमारियो शेफर्ड, वेस्टइंडीज 2024

29 - जेहान मुबारक बनाम ओन्यांगो, केन्या, 2007

29 - एबी डिविलियर्स बनाम राशिद खान, अफगानिस्तान 2016

28 - रोहित शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया 2024

28 - ईशान किशन बनाम जेजे स्मिट, नामीबिया 2026

ईशान की तिलक वर्मा संग साझेदारी

मैच की बात करें तो ईशान किशन और हार्दिक पंड्या (28 गेंदों में 52) के आतिश अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती (सात रन पर तीन विकेट) के फिरकी के जादू से भारत ने नामीबिया को 93 रन से रौंदा। ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 79 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने नौ विकेट पर 209 रन बनाए जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। हार्दिक (21 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (20 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। नामीबिया की ओर से सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप (29) और जेन फ्राइलिंक (22) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट सिर्फ 30 रन जोड़कर गंवाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।