Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़most runs by an Indian in a calendar year in T20s Abhishek Sharma Eyes virat Kohli 8 Year T20 Record Just 82 Runs
विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा के पास है बड़ा मौका

विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा के पास है बड़ा मौका

संक्षेप:

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के करीब हैं। वह कोहली का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिन्होंने 2016 में 29 पारियों में कुल 1614 रन बनाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया था।

Dec 13, 2025 06:38 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। शुरुआती दोनों मैचों में शुरुआत मिलने के बाद अभिषेक पवेलियन लौट गए। उन्होंने दो मैचों में 17-17 रन बनाए। उनके जल्दी आउट होने के कारण भारत को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। हालांकि अभिषेक शर्मा के पास अंतिम तीन मैचों में विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, जिसे क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने नौ साल पहले 2016 में बनाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2016 में 31 T20 मैचों में 1,614 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मौजूदा कैलेंडर ईयर में अभिषेक शर्मा 39 टी20 मैचों में 1,533 रन बना चुके हैं। अभिषेक शर्मा को विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब केवल 82 रनों की जरूरत है। अभिषेक इस लिस्ट में पहले ही सूर्यकुमार यादव (2022 में 1503 रन) को पीछे छोड़ चुके हैं और अब उनके निशाने पर सिर्फ कोहली का रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें:चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होंगे क्रिकेट मैच, कोहली-पंत खेल सकते हैं मुकाबला

अभिषेक शर्मा ने 2025 में भारत के लिए खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में 790 रन बना लिए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों को जान लिया है, ऐसे में धर्मशाला मैच बाकी सीरीज का रुख तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। धर्मशाला मैदान की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों के सेट होने के बाद स्ट्रोक प्ले में मदद करती हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 187 के करीब है और शाम को बाद में ओस पड़ने की उम्मीद है।

टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

विराट कोहली- 1614 (2016)

अभिषेक शर्मा- 1533 (2025)

सूर्यकुमार यादव- 1503 (2022)

सूर्यकुमार यादव- 1338 (2023)

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |