विराट कोहली ने युवराज सिंह को पछाड़ा, मगर एमएस धोनी अभी हैं इंग्लैंड के खिलाफ इस मामले में 'किंग'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी सबसे ज्यादा रन एमएस धोनी के नाम दर्ज हैं। लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप 5 में भी शामिल नहीं हैं।

Virat Kohli vs England
विराट कोहली शॉट खेलते हुए

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में अर्धशतक जड़ा। विराट ने 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया, लेकिन एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से जरा से चूक गए। विराट कोहली ने इस मैच में संघर्ष भी किया, लेकिन फिर भी अपनी करामात दिखाते हुए एक शानदार पारी खेली। हालांकि, यह पारी हार में आई, क्योंकि भारत के सामने 388 रनों का टारगेट था, जिसे हासिल करने में टीम इंडिया 27 रन पीछे रह गई।

उधर, विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया, लेकिन एमएस धोनी अभी भी इस मामले में किंग बने हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 44 मैचों में 1546 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने 41 पारियों में 1541 रन इंग्लैंड के खिलाफ जड़े हैं और युवराज सिंह के 1523 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पहले ही पछाड़ दिया था।

रोहित शर्मा नहीं हैं टॉप 5 में

सचिन तेंदुलकर ने 37 पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 1455 रन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए थे, जबकि पांचवें पायदान पर पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। रैना ने 32 पारियों में 1207 रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए। वहीं, लॉर्ड्स में पहला शतक भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ने वाले रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप 5 में नहीं हैं। वे छठे पायदान पर हैं। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1021 रन 26 पारियों में बनाए हैं। वे सातवें ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रनों का आंकड़़ा वनडे क्रिकेट में पार किया है।

ODI में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (पारियां)

1546 रन - MS धोनी (44)

1541 रन - विराट कोहली (41)*

1523 रन - युवराज सिंह (36)

1455 रन - सचिन तेंदुलकर (37)

1207 रन - सुरेश रैना (32)

1021 रन - रोहित शर्मा (26)*

विराट कोहली ने इस मैच में 60 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि पिछले मैच में 66 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, जिस वनडे मैच को भारत ने जीता था। उसमें उनका योगदान सिर्फ 6 रनों का था। पांच गेंदों का सामना उन्होंने किया था। विराट कोहली आईपीएल 2026 के बाद पहली बार प्रोफेशनल क्रिकेट में उतरे थे। आईपीएल के फाइनल में विराट कोहली के बल्ले से 75 रनों की नाबाद पारी 42 गेंदों में आई थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।