वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट पर अंग्रेजों का राज, एक के नाम 61760 रनों का अविश्वसनीय रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट ए क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक बात कॉमन है। दरअसल, तीनों फॉर्मेट में जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वह तीनों ही इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं। 

Most Runs in First Class List and T20
फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट ए क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जान लीजिए। अगर आप प्रोफेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के टॉप स्कोरर को खोजेंगे तो पाएंगे कि उनमें एक बात कॉमन है। दरअसल, तीनों फॉर्मेट में जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वह तीनों ही इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट के टॉप स्कोरर हैं, लेकिन वह भी इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं। लिस्ट में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल है, जिसने 61000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट, जिसमें टेस्ट क्रिकेट के भी रन शामिल किए जाते हैं, इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान क्रिकेटर जैक हॉब्स के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 61760 रन टेस्ट क्रिकेट को मिलाकर प्रोफेशनल रेड बॉल क्रिकेट में बनाए हैं। दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड के ही बल्लेबाज का नाम दर्ज है। फ्रैंक एडवर्ड वूली ने 58959 रन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाए थे।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

लिस्ट ए क्रिकेट यानी वनडे क्रिकेट, जिसमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी शामिल किए जाते हैं, इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के ही बल्लेबाज के नाम दर्ज है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने 22211 रन लिस्ट ए क्रिकेट में बनाए थे। ग्रीम हिक ने 22059 रन इंग्लैंड और जिम्बाब्वे समेत कई टीमों के लिए मिलकर बनाए थे।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड के नाम दर्ज था, लेकिन बुधवार 5 अगस्त को यह विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही बल्लेबाज ने अपने नाम कर लिया। जोस बटलर के रनों की संख्या टी20 क्रिकेट में 14833 हो गई है, जो आगे भी बढ़ेगी, क्योंकि वे एक्टिव हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

वहीं, अगर बात इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों की करें तो यह विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 34357 रन बनाए हैं। विराट कोहली दूसरे पायदान पर हैं, लेकिन वे सचिन से कई हजार रन पीछे हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन के ही नाम दर्ज हैं और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के भी सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर सचिन ही हैं। सबसे ज्यादा शतक भी सचिन तेंदुलकर ने ही जड़े हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।