ODI में 300 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में हैरतअंगेज अंतर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Virat Kohli ODI Runs After 300 Innings: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में सस्ते में पवेलियन लौटे। यह उनके वनडे करियर की 300वीं पारी थी।

Virat Kohli ODI Runs After 300 Innings

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में बल्ला नहीं चला। छह महीने बाद भारतीय टीम की ओर से खेलने उतरे कोहली ने 6 गेंदों में पांच रन बनाए। उन्हें बर्मिंघम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। यह 37 वर्षीय कोहली के वनडे करियर की 300वीं पारी थी। वह वनडे में 300 या उससे अधिक पारी खेलने वाले 13वें प्लेयर हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने साल 2008 में वनडे डेब्यू किया था।

कोहली और सचिन में हैरतअंगेज अंतर

कोहली वनडे में 300 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं। वह अभी तक 14802 रन बटोर चुके हैं। दूसरे नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। कोहली और सचिन में 2787 रनों का हैरतअंगेज अंतर हैं। हालांकि, सचिन ओवरऑल वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 463 वनडे मैचों में 18426 रन जुटाए, जिसमें 44.83 का औसत रहा। उन्होंने 49 शतक लगाए। सचिन के बाद कोहली का नंबर है। उनका औसत फिलहाल 58.50 का है। कोहली ने 54 सेंचुरी लगाई हैं, जो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक हैं।

कोहली ऐसा करने वाली पांचवें भारतीय

कोहली वनडे क्रिकेट में 300 पारी खेलने वाले पांचवें भारतीय प्लेयर हैं। कोहली, सचिन के अलावा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया। श्रीलंका के चार क्रिकेटर यह कारनामा अंजाम दे चुके हैं। बता दें कि आज तक कोई भी प्लेयर अपनी 300वीं पारी में शतक जड़ने का कमाल नहीं कर पाया है। हालांकि, दो बार पचास प्लस स्कोर जरूर बना। सचिन ने 300वीं वनडे पारी में 98 जबकि श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगकारा ने 64 रन बनाए थे।

ODI में 300 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन

14802 - विराट कोहली

12015 - सचिन तेंदुलकर

11363 - सौरव गांगुली

11363 - रिकी पोंटिंग

11227 - जैक्स कैलिस

10506 - राहुल द्रविड़

10218 - कुमार संगकारा

10216 - तिलकरत्ने दिलशान

10039 - इंजमाम उल हक

300वीं वनडे पारी में हर प्लेयर का स्कोर

98 - सचिन तेंदुलकर

64 - कुमार संगकारा

47 - जैक्स कैलिस

46* - सनथ जयसूर्या

43 - महेला जयवर्धने

21 - इंजमाम उल हक

19 - शाहिद अफरीदी

15 - रिकी पोंटिंग

5 - विराट कोहली

5 - सौरव गांगुली

5 - तिलकरत्ने दिलशान

2 - मोहम्मद अजहरुद्दीन

1 - राहुल द्रविड़

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।