'चेजमास्टर' विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ‘शतकों’ का ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल छूटे पीछे

Jan 19, 2026 01:00 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विराट कोहली ने इंदौर वनडे में शतक जड़ा, मगर फिर भी टीम इंडिया हार गई। भारत की इस हार के साथ किंग कोहली के नाम शतकों का एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। क्रिस गेल पीछे छूट गए हैं।

'चेजमास्टर' विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ‘शतकों’ का ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल छूटे पीछे

चेजमास्टर विराट कोहली भी न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे में फेल हो गए। किंग कोहली ने 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जरूर शतक जड़ा और 124 रनों की कमाल की पारी खेली, मगर दूसरे छोर से ज्यादा साथ ना मिलने की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ विराट कोहली के नाम शतकों का एक बेहद ही शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कोहली ने वनडे करियर में अभी तक 54 शतक जड़े हैं, जिसमें 9 शतक टीम की हार में आए हैं। इन 9 में से 5 शतक तब आए जब टीम इंडिया टारगेट का पीछा करते हुए हारी। चेजमास्टर कहे जाने वाले विराट कोहली के नाम अब वनडे क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए टीम की हार में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

जी हां, विराट कोहली से पहले यह रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम था। गेल ने वनडे में टारगेट का पीछा करते हुए जब उनकी टीम हारी तो 4 शतक जड़े थे। कोहली अब उनसे एक कदम आगे निकल चुके हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर भी 3-3 शतक के साथ मौजूद हैं।

वनडे में टारगेट का पीछा करते हुए टीम की हार में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली- 5

क्रिस गेल- 4

शिवनरेन चंद्रपॉल- 3

कुमार संगाकारा- 3

रोहित शर्मा- 3

सचिन तेंदुलकर- 3

विराट कोहली ने इंदौर वनडे में शतक जड़ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सातवां वनडे शतक बनाया। यह उनका 85वां इंटरनेशनल शतक, वनडे क्रिकेट में 54वां और सभी फॉर्मेट में घरेलू मैदान पर 41वां शतक था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके सात शतक वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा शतक हैं, जो रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग के छह-छह शतकों से बेहतर हैं। कुल मिलाकर, यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका दसवां इंटरनेशनल शतक है - जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है, और जैक्स कैलिस, जो रूट और सचिन तेंदुलकर के नौ-नौ शतकों से बेहतर है।

कोहली ने अब वनडे क्रिकेट में 35 अलग-अलग वेन्यू पर शतक लगाए हैं, जो तेंदुलकर से ज्यादा हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (26) दूसरे नंबर पर हैं, उसके बाद पोंटिंग, हाशिम अमला और डिविलियर्स के नाम 21-21 शतक हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;