बिना ट्रॉफी जीते सबसे ज्यादा IPL मैच; बदकिस्मत संजू सैमसन दूसरे नंबर पर, जानें टॉप पर कौन
आईपीएल में कई ऐसे बदकिस्मत खिलाड़ी हैं, जो लगातार मेहनत तो करते हैं मगर कभी चमचमाती ट्रॉफी को अपने हाथ में नहीं उठा पाए। इस लिस्ट में संजू सैमसन के रूप में भी एक बड़ा नाम शामिल है।

IPL की चमचमाती ट्रॉफी को हर कोई खिलाड़ी उठाना चाहता है, मगर कई खिलाड़ियों की किस्मत इतनी खराब होती है कि सालों-साल मेहनत करने के बावजूद उनका सपना नहीं पूरा हो पाता। कुछ खिलाड़ी तो इस अधूरे सपने का साथ संन्यास भी ले लेते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने बिना आईपीएल ट्रॉफी जीते सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन दूसरे पायदान पर हैं। सैमसन इस बार 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की ओस से खेलने वाले हैं। शायद उनकी किस्मत पलट जाए, अगर ऐसा नहीं होता तो सैमसन इस लिस्ट में नंबर-1 बन सकते हैं। फिलहाल जो इस लिस्ट में पहले पायदान पर है उसका नाम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
IPL इतिहास में बिना ट्रॉफी जीते सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एबी डी विलियर्स के नाम है। साउथ अफ्रीका के इस पूर्व खिलाड़ी ने दिल्ली से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह आरसीबी की टीम से जुड़ गए थे। जब तक वह आरसीबी की टीम में रहे वह चैंपियन नहीं बन पाए। भारी मन के साथ उन्होंने इस लीग से संन्यास लिया। हालांकि 2025 में बेंगलुरु की टीम खिताब उठाने में कामयाब रही। एबी डी विलियर्स ने बिना ट्रॉफी जीते आईपीएल में सबसे अधिक 184 मैच खेले।
संजू सैमसन इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। सैमसन अभी तक IPL में 177 मैच खेल चुके हैं, मगर अभी तक उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला है। सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स 2022 में फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी, मगर गुजरात ने ट्रॉफी के इतने नजदीक पहुंचने के बाद उनका सपना तोड़ा था।
आईपीएल में हर टीम को 14 मैच खेलने होते हैं, अगर सैमसन इस बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाते तो वह एबी डी विलियर्स को पछाड़ आईपीएल के इतिहास के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी बन आएंगे।
एक्टिव खिलाड़ियों की बात करें तो, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में मौजूद हैं।
बिना ट्रॉफी जीते सबसे ज्यादा आईपीएल मैच
184 - एबी डी विलियर्स
177 - संजू सैमसन
174 - युजवेंद्र चहल
162 - अमित मिश्रा
162 - अक्षर पटेल
145 - केएल राहुल
142 - क्रिस गेल
141 - ग्लेन मैक्सवेल
137 - संदीप शर्मा
125 - ऋषभ पंत
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


