टीम की हार में सबसे ज्यादा सेंचुरी, विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड; टॉप 2 से ज्यादा दूर नहीं

Jan 19, 2026 01:19 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Virat Kohli Century in Losing Cause: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में सेंचुरी लगाई लेकिन भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। भारत 338 का स्कोर चेज नहीं कर सका।

टीम की हार में सबसे ज्यादा सेंचुरी, विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड; टॉप 2 से ज्यादा दूर नहीं

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की मेहनत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बेकार चली गई। कोहली ने मुश्किल वक्त में शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन भारतीय टीम को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इंदौर के होलकर स्टेडियम में 338 का टारगेट का पीछा करते हुए 108 गेंदों में 124 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। यह उनका वनडे में 54वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वां शतक था। कोहली टीम की हार में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह भारत की हार में अब तक 16 शतक लगा चुके हैं।

विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

कोहली ने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने टीम की हार में 15 सेंचुरी लगाई थीं। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा हैं, जिन्होंने हार में 17 शतक ठोके। टीम की हार में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। महान बल्लेबाज सचिन ने 24 साल लंबे करियर में भारत की हार में 25 शतक जड़े। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 सेंचुरी मारने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।

टीम की हार में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

25 - सचिन तेंदुलकर

17 - ब्रायन लारा

16 - विराट कोहली

15 - क्रिस गेल

13 - शिवनारायण चंद्रपॉल

13 - जो रूट

12 - कुमार संगकारा

12 - ब्रेंडन टेलर

भारत ने 71 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 71 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। फिर कोहली और नीतिश कुमार रेड्डी (53) ने पांचवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। हर्षित राणा की 43 गेंद में 52 रन की छोटी सी पारी ने कुछ समय के लिए उम्मीदें जगाईं, लेकिन जरूरी रन रेट बहुत ज्यादा था। उन्होंने कोहली के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन जोड़े। कोहली जब आउट हुए तो भारत का स्कोर नौ विकेट पर 292 रन था।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंदौर में भारत को 46 ओवर में 296 पर ऑलआउट किया और 2-1 से सीरीज जीतकर इतिहास रच डाला। न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की है। न्यूजीलैंड के लिए तीसरा मैच काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि उसने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मुकाबलों के लिए भारत का दौरा शुरू किया था लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती थी। इस जीत से उसने 37 साल बाद भारत में सीरीज जीतने का इंतजार खत्म किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।