विराट कोहली नंबर 1, पारी घोषित करने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शुभमन गिल किस स्थान पर हैं?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शुभमन गिल किस स्थान पर हैं? विराट कोहली इस लिस्ट में नंबर 1 की कुर्सी पर कायम हैं।

Virat Kohli Shubman Gill Declaring the Innings
विराट कोहली और शुभमन गिल

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में टीम के 500 से ज्यादा रन होती ही पारी को घोषित कर दिया था। गिल के कप्तानी करियर में टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी बार था, जब उन्होंने पारी की घोषणा की। अभी उन्हें एक साल और कुछ महीनों का समय ही टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान हुआ है। वे पारी घोषित करने के मामले में रोहित शर्मा के करीब पहुंच गए, लेकिन इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं और वे भारत के अन्य सभी कप्तानों से बहुत ज्यादा आगे हैं।

दरअसल, टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर वन हैं। उन्होंने 29 बार टेस्ट में पारी की घोषणा की है। वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम आता है, जिन्होंने कुल 15 बार पारी की घोषणा की थी। सौरव गांगुली इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं, जिन्होंने 14 बार भारतीय बल्लेबाजों को मैदान से बुलाया था और दूसरी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

ये दिग्गज भी हैं इस लिस्ट का हिस्सा

मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मोहम्मद अजरुद्दीन ने कुल 11 बार टेस्ट क्रिकेट में पारी की घोषणा की थी। महान कप्तान सुनील गावस्कर ने 10 बार बल्लेबाजों को मैदान से वापस बुलाया था और विपक्षी टीमों को बल्लेबाजी के लिए कहा था। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 9 बार, कपिल देव की कप्तानी में 7 बार और रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार टेस्ट क्रिकेट में हमने पारी की घोषणा होते हुए देखी है। शुभमन गिल ने चौथी बार ऐसा किया है।

सबसे ज्यादा बार पारी की घोषणा करने वाले भारतीय कप्तान

विराट कोहली - 29 बार

MS धोनी - 15 बार

सौरव गांगुली - 14 बार

मोहम्मद अज़हरुद्दीन - 11 बार

सुनील गावस्कर - 10 बार

राहुल द्रविड़ - 9 बार

कपिल देव - 7 बार

रोहित शर्मा - 5 बार

शुभम गिल - 4* बार

आपको बता दें, शुभमन गिल से पहले भारत की टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, जिनका कप्तानी करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा था। उनसे पहले भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली थे, जिन्होंने करीब एक दशक तक टीम को लीड किया था। वे दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में भी शामिल हैं। बिना किसी अगर-मगर के वे भारत के बेस्ट टेस्ट कप्तान कहे जाते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विराट No. 1, पारी घोषित करने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में गिल किस स्थान पर?