6,6,6,4,6,6...एक ओवर में 6 छक्के लगने से बचे, जॉनी बेयरेस्टो ने कर दी केशव महाराज की धुनाई
साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के इतिहास का सबसे महंगा ओवर सोमवार 5 जनवरी को देखने को मिला, जब एक ओवर में 6 छक्के लगने से बच गए। 5 छक्के और एक चौके की मदद से केशव महाराज के ओवर में जॉनी बेयरेस्टो ने 34 रन जड़ दिए।

Most expensive over in SA20 Legue: साउथ अफ्रीका की SA20 लीग का सबसे महंगा ओवर सोमवार 5 जनवरी को देखने को मिला, जब एक ही ओवर में 34 रन एक गेंदबाज ने लुटा दिए। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान और दिग्गज स्पिनर केशव महाराज थे। केशव महाराज के खिलाफ जॉनी बेयरेस्टो ने एक ही ओवर में 5 छक्के और एक चौके की मदद से 34 रन ठोक डाले, जो कि साउथ अफ्रीका की इस टी20 लीग में एक ओवर में बने सबसे ज्यादा रन हैं। गनीमत रही कि एक ओवर में 6 छक्के नहीं लगे। बीच में एक चौका लग गया, जिसके कारण केशव महाराज उस शर्मनाक रिकॉर्ड से बच गए, जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के खाए हुए हैं।
दरअसल, साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग का 14वां लीग मैच प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के बीच सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में जब सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की टीम 177 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो टीम को दमदार शुरुआत मिल गई थी। 11 ओवर में 116 रन बन चुके थे। इसके बाद अगला ओवर कप्तान केशव महाराज लेकर आए, जो उनका इस मैच का तीसरा ओवर था। इस ओवर से पहले दो ओवर में 16 रन उन्होंने दिए थे, लेकिन अपने तीसरे ओवर में 34 रन केशव महाराज ने लुटा दिए। कुल 50 रन 3 ओवर में केशव महाराज ने दिए। पूरी टीम विकेट के लिए तरसती नजर आई।
जॉनी बेयरेस्टो ने पहली 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़े। इसके बाद चौथी गेंद मोटा भीतरी किनारा लेकर डीप स्क्वायर लेग पर चली गई। इस गेंद को स्लॉग स्वीप करने की कोशिश जॉनी बेयरेस्टो ने की थी। इस तरह छक्कों की हैट्रिक के बाद एक चौका लगा और फिर अगली दो गेंदों पर बेयरेस्टो ने फिर से छक्के जड़ दिए। स्कोर सीधा 150 हो गया था, जिसके बाद ईस्टर्न कैप को जीत नजर आई होगी। 45 गेंदों में 85 रन जॉनी बेयरेस्टो ने इस पारी में बनाए, जबकि उनके साथी ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 41 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली और टीम को 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





