6,6,6, 1,6,6...कूपर-प्रियांश ने मार्करम के ओवर में ठोके 32 रन, बन गया लखनऊ का सबसे महंगा ओवर

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रियांश आर्या और कूपर कॉनली ने एडन मार्करम के एक ओवर में 32 रन बटोरे। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज द्वारा किया गया ये आईपीएल में सबसे महंगा ओवर बन गया है।

6,6,6, 1,6,6...कूपर-प्रियांश ने मार्करम के ओवर में ठोके 32 रन, बन गया लखनऊ का सबसे महंगा ओवर

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कॉनली ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 182 रन की साझेदारी हुई, जिसके बदौलत पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 254 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट हो जाने के बाद कूपर कॉनली और प्रियांश ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और 6 ओवर में 63 रन ठोक दिए। पावरप्ले खत्म होने के बाद ये दोनों बल्लेबाज नहीं रुके और एडन मार्करम के एक ओवर में 32 रन बटोर लिए।

कूपर कॉनली और प्रियांश आर्या ने लगभग हर ओवर में बड़े शॉट लगाए और सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। पंत ने इस वजह से एडन मार्करम को गेंदबाजी करवाई। लेकिन कूपर कॉनली ने पारी के 13वें ओवर में एडन मार्करम के खिलाफ शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े, जिसके बाद लग रहा था कि शायद इस ओवर में 6 छक्के भी लग जाएं। हालांकि चौथी गेंद पर सिर्फ एक रन बना। लेकिन पांचवीं और छठी गेंद पर प्रियांश आर्या ने छक्का जड़कर इस ओवर में कुल 32 रन बटोर लिए। एक गेंद वाइड भी थी। इसके साथ ही मार्करम का ये ओवर लखनऊ के गेंदबाज द्वारा आईपीएल में डाला गया सबसे महंगा ओवर हो गया है। इससे पहले कोलकाता में 2022 में एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रवि बिश्नोई ने 27 रन लुटाए थे।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को पहली ही ओवर में मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन सिंह (शून्य) को आउटकर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कूपर कॉनली ने प्रियांश आर्य के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले दूसरे विकेट के लिए 182 रन जोड़े। 14वें ओवर में प्रिंस यादव ने कूपर कॉनली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कूपर कॉनली ने 46 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 87 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में एम सिद्धार्थ ने शतक की ओर बढ़ रहे प्रियांश आर्य का शिकार कर लिया। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में चार चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 93 रन बनाये।

कप्तान श्रेयस अय्यर (पांच) और नेहाल बढ़ेरा (13) रन बनाकर आउट हुये। पारी के आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने शशांक सिंह को आउट किया। शशांक सिंह ने छह गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए 17 रन बनाये। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 अेावरों मे सात विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जोकि आईपीएल 2026 में पंजाब का सर्वोच्च स्कोर है। वहीं ओवर ऑल आईपीएल में यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। मार्कस स्टॉयनिस पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुये। मार्कस स्टॉयनिस ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 29 रन बनाये। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इस पारी में रिकार्ड 21 छक्के और 16 चौके जड़े।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।