2026 में 0 नहीं छोड़ रहा अभिषेक शर्मा का पीछा, T20 विश्व कप में तो अब नहीं खुल पाया है उनका खाता
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। वे इस शर्मनाक रिकॉर्ड वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया 3 मैच जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिषेक शर्मा का अभी तक इस टूर्नामेंट में खाता नहीं खुला है। अभिषेक शर्मा 3 में से दो मैच टी20 विश्व कप 2026 में खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके बल्ले से एक भी रन नहीं आया है। दोनों मैचों में वह शून्य पर आउट हुए हैं। इतना ही नहीं, एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले वे भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने 7 फरवरी को टी20 विश्व कप में डेब्यू किया। यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब वे उतरे तो सभी को लग रहा था कि यूएसए के गेंदबाजों को वे पटक-पटक कर मारेंगे, लेकिन उनकी पारी पहली गेंद पर ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ वे खेल नहीं पाए, क्योंकि बीमार पड़ गए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मैच में वापसी की।
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में उन्होंने खूब रन बनाए थे। ऐसे में माना जा रहा था कि अभिषेक शर्मा यहां भी रन बनाएंगे। हालांकि, 3 गेंदों में ही वह बिना खाता खेले आउट हो गए। 2026 में यह चौथी बार था, जब अभिषेक शर्मा का खाता टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खुला। पिछले 6 मैचों में वह 4 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के लिए संजू सैमसन का है, जो पिछले साल 2025 में 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।
अभिषेक शर्मा इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे और चौथे मुकाबले में भी खाता नहीं खोल पाए थे। कुल मिलाकर अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवां शून्य है, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी शुरुआत ही जीरो के साथ हुई थी। हालांकि, इसके बाद वे लगातार बड़ी-बड़ी पारियां खेलते रहे, लेकिन 2026 में 7 मैचों में से चार मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए हैं।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान को रौंदकर टीम इंडिया ने ICC टूर्नामेंट में रचा कीर्तिमान, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने 2025 में 5 पारियों में खाता नहीं खोला था, जबकि अभिषेक शर्मा चार पारियों में 2026 में खाता नहीं खोल पाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से यूसुफ पठान, रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का नाम है। यूसुफ पठान 2009 में, रोहित शर्मा दो बार 2018 और 2022 में, विराट 2024 में और सूर्या 2025 में 3-3 बार एक कैलेंडर ईयर में शून्य पर आउट हो चुके हैं।
एक कैलेंडर साल में T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा डक
5 - संजू सैमसन (2024)
4 - अभिषेक शर्मा (2026)*
3 - यूसुफ पठान (2009)
3 - रोहित शर्मा (2018)
3 - रोहित शर्मा (2022)
3 - विराट कोहली (2024)
3 - सूर्यकुमार यादव (2025)
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



