टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने लिख दिया नया इतिहास, बनाया लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Feb 08, 2026 07:29 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत ने यूएसए पर जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2022 में हारा था।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने लिख दिया नया इतिहास, बनाया लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बिना कोई मैच हारे जीता था। कनाडा के खिलाफ भारत का एकमात्र मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, वहीं टीम इंडिया ने उस टूर्नामेंट में लगातार 8 मैच जीते थे। अब यूएसए के खिलाफ भारत ने लगातार 9वां मैच जीत इतिहास रच दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 8-8 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2022 में हारी थी, जब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों उन्हें 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी।

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच 2024 में जीते थे, जहां फाइनल में उन्हें भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने यह रिकॉर्ड 2022-2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बनाया था।

बता दें, भारत के नाम इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 7 मैच जीतने का भी रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2012-2014 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बनाया था।

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा जीत

9 भारत (2024-26)*

8 साउथ अफ्रीका (2024)

8 ऑस्ट्रेलिया (2022-24)

7 भारत (2012-14)

भारत ने 29 रनों से यूएसए को धोया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी के दम पर भारत यूएसए को 29 रनों से हराने में कामयाब रहा। सूर्या की 84 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 161 रन बोर्ड पर लगाए। एक समय था जब टीम इंडिया 77 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुकी थी, उस समय 130 का स्कोर भी मुश्किल नजर आ रहा था, मगर सूर्या ने कप्तानी पारी खेलते हुए भारत की नैया पार लगाई। 162 के टारगेट का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 ही रन बना पाई। मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।