वनडे क्रिकेट में अभी भी हैं विराट कोहली से ज्यादा सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी, ये है टॉप 6 की लिस्ट

Jan 19, 2026 12:07 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वनडे क्रिकेट यानी लिस्ट ए क्रिकेट में अभी भी विराट कोहली से ज्यादा सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी हैं। टॉप 5 की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 60 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि विराट कोहली के 59 शतक हो चुके हैं।

वनडे क्रिकेट में अभी भी हैं विराट कोहली से ज्यादा सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी, ये है टॉप 6 की लिस्ट

रन मशीन विराट कोहली ने रविवार 18 जनवरी को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 54वां शतक जड़ा। वे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने का तोड़ चुके हैं। हालांकि, वनडे क्रिकेट में यानी लिस्ट ए क्रिकेट में अभी भी शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के ही नाम है। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर अभी भी अपने नाम किए हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि विराट कोहली उस महान विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर पहुंच चुके हैं।

दरअसल, लिस्ट ए क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 60 शतक जड़े हैं, जबकि विराट कोहली ने 59वां शतक वनडे क्रिकेट में अपने करियर में जड़ा और वे इस तरह एक कदम और सचिन तेंदुलकर के उस महान रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। एक शतक के बाद विराट कोहली अपने हीरो सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे और दो शतक जड़ते ही वनडे क्रिकेट में वे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, इसके लिए अब विराट कोहली को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि अगले 5 महीने तक वे एक भी वनडे मैच आपको खेलते दिखाई नहीं देंगे।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर (60) और विराट कोहली (59) के बाद लिस्ट में ग्राहम गूच का नाम शामिल हैं। इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर लिस्ट ए क्रिकेट में 44 शतक जड़े थे। वहीं, 40 शतक वनडे क्रिकेट में ग्रीम हिक ने बनाए थे, जो कि जिम्बाब्वे के क्रिकेटर थे। वे लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। लिस्ट में पांचवें नंबर पर श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने 39 शतक वनडे क्रिकेट में जड़े। वहीं, लिस्ट में छठे पायदान पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं, जो 37 शतक एकदिवसीय क्रिकेट में जड़ चुके हैं, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी शामिल हैं।

Sachin Tendulkar Most List a Century

लिस्ट A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

60 - सचिन तेंदुलकर

59 - विराट कोहली*

44 - ग्राहम गूच

40 - ग्रीम हिक

39 - कुमार संगकारा

37 - रोहित शर्मा

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।