Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Most Centuries as a captain in Test Cricket virat kohli steve smith and Ricky Ponting in the lsit
टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले 5 बैटर, कोहली और स्मिथ लिस्ट में; जानिए नं. 1 कौन?

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले 5 बैटर, कोहली और स्मिथ लिस्ट में; जानिए नं. 1 कौन?

संक्षेप:

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार 138 रन बनाए थे। इस बेहतरीन शतक के साथ दाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ने एक इलीट लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

Jan 09, 2026 03:16 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाल ही संपन्न हुई पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार 138 रन बनाए थे। इस बेहतरीन शतक के साथ दाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ने एक एलिट लिस्ट में अपनी जगह और मजबूत की है। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रीम स्मिथ: बेहतरीन कप्तान और बल्लेबाज

टेस्ट इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने 109 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली और 193 पारियों में रिकॉर्ड 25 शतक जड़े। उन्होंने न केवल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को नई दिशा दी, बल्कि एक कप्तान के तौर पर बल्ले से ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे तोड़ना आज भी बेहद मुश्किल नजर आता है।

विराट कोहली: भारत के सबसे सफल कप्तान

इस सूची में भारत के विराट कोहली दूसरे स्थान पर काबिज हैं। कोहली न केवल एक आक्रामक बल्लेबाज रहे, बल्कि आंकड़ों के लिहाज से वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 68 मैच खेले, जिनमें से 40 में जीत दर्ज की। कोहली का जीत प्रतिशत 58.82% है, जो सभी कप्तानों में सबसे अधिक है। उन्होंने कप्तान रहते हुए 113 पारियों में 20 शतक लगाए हैं।

पोंटिंग और कोहली के करीब पहुंचे स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने हाल ही में सिडनी टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की यादगार पारी खेलकर चौथे स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। मात्र 76 पारियों में बतौर कप्तान अपना 18वां शतक पूरा कर उन्होंने रिकी पोंटिंग के 19 शतकों के रिकॉर्ड की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। वे विराट कोहली से भी सिर्फ 2 शतक ही पीछे हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ 15 शतकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक जड़ने वाले 5 बैटर

1. ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका): 25 शतक

2. विराट कोहली (भारत): 20 शतक

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 19 शतक

4. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया): 18 शतक

5. स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया): 15 शतक

बता दें कि स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान नहीं हैं। वे सिडनी टेस्ट में रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे थे, जहां उन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।