Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Morne Morkel is the enemy now Graeme Smith got the jokes but tells South Africa to watch out for Jasprit Bumrah
ग्रीम स्मिथ ने भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को बताया दुश्मन, बुमराह से सतर्क रहने की सलाह

ग्रीम स्मिथ ने भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को बताया दुश्मन, बुमराह से सतर्क रहने की सलाह

संक्षेप: पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने मजाकिया लहजे में मोर्ने मोर्कल को 'दुश्मन' करार दिया क्योंकि वह अब भारतीय कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं और अपने ही देश के खिलाफ रणनीति बनाने में मदद करेंगे।

Thu, 13 Nov 2025 05:04 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। सीरीज से पहले अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ ने टीम को कई अहम सलाह दी है और उन्होंने मजाक में अपने पूर्व साथी मोर्ने मोर्कल को दुश्मन बताया है। स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से सतर्क रहने की गंभीर चेतावनी भी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुंबई में दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग के एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए जब स्मिथ से उनके पूर्व साथी मोर्ने मोर्कल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''मोर्ने मोर्कल अब दुश्मन हैं और वह गलत टीम में हैं। मोर्कल भारतीय कोचिंग स्टाफ के सदस्य है और टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका को स्पिनरों के आने से पहले भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घातक शुरुआती स्पैल से निपटने का तरीका ढूंढना होगा। स्मिथ ने कहा, ‘‘इसलिए बुमराह का सामना करना एक बड़ी बात होगी और भारत के लिए (कागिसो) रबाडा का। वे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और उनका टेस्ट रिकॉर्ड विश्वस्तरीय है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन एक ठोस शुरुआत करना, शीर्ष तीन बल्लेबाजों का होना जो आपके लिए एक मंच तैयार कर सकें। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता कि आप स्पिनरों के आने से पहले दो या तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दें और मैच में चीजें पहले ही आपके खिलाफ हो जाएं।’’

ये भी पढ़ें:KKR से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉटसन, नई भूमिका में आएंगे नजर

ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले बावुमा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन मुझे लगता है कि भारत में जीतना इसके बाद दूसरे नंबर पर होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसा कुछ है जो हम लंबे समय से ऐसा नहीं कर पाए हैं। इसलिए महत्वाकांक्षा के मामले में यह निश्चित रूप से ऊपर है। ’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |