Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mohsin Naqvi s Next Move After Asia Cup Trophy Fiasco ACC Set To start these 2 tournaments
एशिया कप ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी का अगला कदम, 2 नए टूर्नामेंट शुरू करने की तैयारी में ACC

एशिया कप ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी का अगला कदम, 2 नए टूर्नामेंट शुरू करने की तैयारी में ACC

संक्षेप: एशिया कप 2025 की चैंपियन बनी भारतीय टीम को अभी तक मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं मिली है। एशिया कप ट्रॉफी के विवाद के बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने और अधिक एशियाई टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया है।

Mon, 10 Nov 2025 10:24 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने शनिवार को दोहा में आयोजित हुई एक मीटिंग में कुछ बड़े फैसले लिए हैं। एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी हैं, जिन्हें ट्रॉफी चोर कहा जा रहा है, क्योंकि एशिया कप 2025 की चैंपियन बनी भारतीय टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है। एशिया कप ट्रॉफी के विवाद के बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने और अधिक एशियाई टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया है। इसमें लीजेंड ऑफ एशिया इवेंट और सहयोगी सदस्यों के बीच एक लीग शामिल है। इनमें से कुछ आयोजन ओमान और दोहा में होंगे, जहां हाल ही में क्रिकेट की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसीसी के एक प्रवक्ता ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि नए आयोजनों का निर्णय इस वर्ष सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एशिया कप की सफलता से प्रेरित होकर लिया गया है। प्रवक्ता ने 14 से 23 नवंबर तक दोहा में होने वाले आठ देशों के टी20 आयोजन का जिक्र करते हुए कहा, “एसीसी के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप, जिसे पहले इमर्जिंग एशिया कप के नाम से जाना जाता था, उसकी व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।”

दोहा में अपग्रेड की गई सुविधाओं ने इस निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूत्र ने बताया, "एशिया कप के दर्शकों की संख्या उम्मीद से बढ़कर रही, जिससे एसीसी बोर्ड को लीजेंड ऑफ एशिया इवेंट और एसीसी के सहयोगी सदस्यों के बीच एक लीग आयोजित करने के लिए प्रोत्साहन मिला।" नकवी ने एसीसी प्रबंधन को इन आयोजनों के लिए एक व्यापक योजना बनाने का निर्देश दिया है। बैठक के बाद नकवी ने कहा, "हमें नए एशियाई देशों में क्रिकेट को बढ़ावा देने की जरूरत है और एसीसी इन प्रयासों का पूरा समर्थन करेगा।"

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला है, जो 14 नवंबर को खेला जाएगा। इसी ग्रुप में ओमान और यूएई की टीम भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग अन्य भाग लेने वाली टीमें हैं। अब सवाल ये भी कि क्या इस बार भी भारत का वही रुख होगा, जो एशिया कप के मुख्य इवेंट में था, क्योंकि फाइनल में यहां भी ट्रॉफी मोहसिन नकवी देंगे। अगर भारत जीतता है तो क्या ट्रॉफी अभी भी इंडिया ए टीम उनसे नहीं लेगी?

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |