Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mohsin Naqvi Reaction after BCCI's warning On Asia Cup Trophy Controversy Says trophy rightly belongs to India
एशिया कप ट्रॉफी इन्हें दूंगा…BCCI की वॉर्निंग के बाद नकवी का आया रिएक्शन, क्या भारत मानेगा शर्त?

एशिया कप ट्रॉफी इन्हें दूंगा…BCCI की वॉर्निंग के बाद नकवी का आया रिएक्शन, क्या भारत मानेगा शर्त?

संक्षेप: मोहसिन नकवी ने कहा है कि एशिया कप ट्रॉफी भारतीय टीम की है लेकिन उसे एसीसी मुख्यालय में आकर लेना होगा। भारतीय टीम ने दुबई में एशिया कप 2025 जीतने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

Tue, 21 Oct 2025 09:11 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा अब तक नहीं सुलझा है। भारतीय टीम ने 28 सितंबर को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था। हालांकि, भारत को ट्रॉफी नहीं मिली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले हफ्ते एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) को पत्र लिखकर ट्रॉफी देने के लिए कहा। बीसीसीआई ने वॉर्निंग दी कि अगर ट्रॉफी नहीं सौंपी गई तो अगले महीने इंटनरेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। बीसीसीआई की वॉर्निंग के बाद एसीसी चीफ मोहसिन नकवी का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के अधिकारी या प्रतिनिधि को दुबई स्थित एसीसी मुख्यालय में आकर ट्रॉफी लेनी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन हैं। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। नकवी भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। उन्होंने एशिया कप के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई का मजाक उड़ाने वाले वीडियो और मीम्स डाले थे। पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई के पत्र के बाद नकवी की ओर से आए जवाब में कहा गया कि उन्हें पहले बताया नहीं गया था कि भारतीय खिलाड़ी उनसे ट्रॉफी लेने का बहिष्कार करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:गिल को T20 एशिया कप की टीम में शामिल किए जाने के खिलाफ थे कप्तान सूर्या, मगर…

पत्र में कहा गया, "जब समारोह होने वाला था और मंच पर सभी अतिथि पहुंच गए थे , तब बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने बताया कि भारतीय टीम एशिया कप ट्रॉफी और पुरस्कार नहीं लेगी।" इसमें कहा गया, "एसीसी चीफ ने तमाम अतिथियों के साथ करीब 40 मिनट तक इंतजार किया ताकि पुरस्कार वितरण समारोह की गरिमा बनी रहे और इस पर राजनीति का प्रभाव नहीं पड़े लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।" पत्र में कहा गया, “एसीसी ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम की है और इसे तब तक यहां रखा जाएगा जब तक कि बीसीसीआई का कोई पदाधिकारी किसी भी उपलब्ध प्रतिभागी खिलाड़ी के साथ एसीसी अध्यक्ष से इसे प्राप्त नहीं कर लेता।”

ये भी पढ़ें:बुमराह ने करवाई रऊफ के फाइटर जेट की क्रैश लैंडिंग, बीच मैच में किया ट्रोल- VIDEO

इसमें आगे कहा गया, "इस तरह से ट्रॉफी लेने को निश्चित रूप से बहुत धूमधाम और कवरेज के साथ किया जाएगा क्योंकि स्थापित प्रथाओं से अलग कुछ नहीं होना चाहिए और कोई मिसाल नहीं कायम की जानी चाहिए जो उस खेल की भावना को कमजोर करे जिसे हम सभी प्यार करते हैं।" भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में फाइनल समेत तीन मैच खेले गए थे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान ने तीनों मर्तबा पाकिस्तान को धूल चटाई। पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |