मोहम्मद सिराज आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से हटे, BCCI ने क्या वजह बताई? प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय स्क्वॉड में शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Prasidh Krishna replaces Mohammed Siraj: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से हट गए हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

मोहम्मद सिराज आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से हटे, BCCI ने क्या वजह बताई? प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय स्क्वॉड में शामिल

भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। सिराज का वर्कलोड मैनेज करने की वजह से यह फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को बताया कि सिराज को एहतियात के तौर पर टीम से हटाने का निर्णय किया गया। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। 32 वर्षीय सिराज की जगह पेसर प्रसिद्ध कृष्णा को भारत के टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। सिराज और प्रसिद्ध ने आईपीएल 2026 के बाद हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला, जिसमें भारत ने पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की।

भारत को 26 जून से आयरलैंड में दो मैच जबकि एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच मैचों की T20I सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम से हटा दिया गया है। मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फैसला एक लंबे इंटरनेशनल सीजन से पहले पूरी तरह रिकवर होने के लिए सावधानी के तौर पर लिया गया है। पुरुषों की सिलेक्शन कमेटी ने दोनों सीरीज के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है।'

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेलेगी। बीसीसीआई ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की जगह अय्यर को कप्तान नियुक्त किया। सूर्या के नेतृत्व में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। अय्यर दिसंबर 2023 के बाद पहली बार T20I मैच में उतरेंगे। भारतीय टीम की घोषणा करने के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था, ''श्रेयस के बारे में बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि उन्होंने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करते हुए किस प्रकार का प्रदर्शन किया है।''

भारतीय टी20 टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी हैं। उन्हें आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद चुना गया। वह राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष और 205 दिन थी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।