Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mohammed Siraj sensational performance in SMAT Ahead of the T20 World Cup caught the attention of the selectors
मोहम्मद सिराज ने T20 वर्ल्ड कप से पहले SMAT में मचाया तहलका, खींचा चयनकर्ताओं का ध्यान

मोहम्मद सिराज ने T20 वर्ल्ड कप से पहले SMAT में मचाया तहलका, खींचा चयनकर्ताओं का ध्यान

संक्षेप:

मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में मोहम्मद सिराज हैदराबाद की ओर से खेले और उन्होंने 3.5 ओवर महज 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सिराज के इस शानदार स्पेल की वजह से हैदराबाद की टीम मुंबई को 131 के स्कोर पर समेटने में कामयाब रही।

Dec 13, 2025 06:08 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय टी20 सेटअप से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी कर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादवका ध्यान अपनी ओर खींचा है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले अगर टी20 क्रिकेट में भारतीय पेस अटैक की बात करें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अलावा टीम में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में तीन प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। लगातार अच्छा परफॉर्म करने और कड़ी मेहनत के बावजूद मोहम्मद सिराज टीम से बाहर इसलिए हैं कि वह बैटिंग में इतना योगदान नहीं दे सकते जितना हार्षित काबलियत रखते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मगर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में बताया कि कैसे वह अपनी गेंदबाजी से अकेले दमपर मैच पलटने का मद्दा रखते हैं।

मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में मोहम्मद सिराज हैदराबाद की ओर से खेले और उन्होंने 3.5 ओवर महज 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सिराज के इस शानदार स्पेल की वजह से हैदराबाद की टीम मुंबई को 131 के स्कोर पर समेटने में कामयाब रही।

132 के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के लिए रनचेज में तनमय अग्रवाल चमके, जिन्होंने 40 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेली। हैदराबाद ने यह मैच 11.5 ओवर में 9 विकेट रहते अपने नाम किया।

मोहम्मद सिराज को उनकी लाजवाब गेंदबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

मोहम्मद सिराज ने आखिरी टी20 2024 में खेला था। टी20 वर्ल्ड कप स्कीम से बाहर होने के बावजूद वह डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी प्रतिभा हर किसी को दिखा रहे हैं और अपने स्किल सेट को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |