भगवान ने मेरी किस्मत बदल दी; मोहम्मद सिराज ने उठाया सूर्यकुमार यादव के फोनकॉल से पर्दा
मोहम्मद सिराज ने बताया कि सूर्यकुमार यादव का उनके पास कॉल आया था और उन्होंने उन्हें बैग पैक करने को कहा था। सिराज ने जवाब में कहा था कि सूर्या भाई मजाक मत करो। जब सूर्या ने जोर देकर कहा तो सिराज हैरान हो गए।

मोहम्मद सिराज 15 फरवरी को रियल मैड्रिड का मैच देखने का प्लान बनाए हुए थे, घर वालों के साथ समय बिताने को देख रहे थे…मगर फिर उनके पास कप्तान सूर्यकुमार यादव का कॉल आता है और सबकुछ बदल जाता है। जी हां, मोहम्मद सिराज के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से अचानक पहले हर्षित राणा चोटिल हो गए, जिन्हें मोहम्मद सिराज ने रिप्लेस किया। मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद छोड़ चुके थे और वह अपने प्लान बना रहे थे, मगर फिर अचानक सूर्यकुमार यादव का उनके पास कॉल जाता है और वह उन्हें बैग पैक करने को कहते हैं। सिराज ने यूएसए के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने के बाद सूर्यकुमार यादव की इस कॉल से पर्दा उठाया है।
मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ 4 ओवर में 3 विकेट लेकर 29 रन खर्च किए। हर्षित राणा की जगह उन्हें स्क्वॉड में एंट्री मिली और जसप्रीत बुमराह के बीमार होने की वजह से वह सीधा प्लेइंग XI में शामिल हुए। इससे पहले सिराज ने भारत के लिए आखिरी टी20 2024 में खेला था।
मोहम्मद सिराज ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरा प्लान था…15 तारीख को रियल मैड्रिड का मैच था, और मैं उसे देखने वाला था। उसके बाद रमजान आने वाला था, इसलिए मैंने उसी हिसाब से प्लान बनाया था। लेकिन जो भगवान ने लिखा है, वही होगा।"
सिराज ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप टीम के साथ प्लेन में बैठना "एक सपने जैसा लग रहा था" क्योंकि उन्हें लगा था कि वह टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे क्योंकि पिछले एक साल में उन्हें इस फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला था।
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन भगवान ने मेरी किस्मत बदल दी। कुछ समय पहले मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा था। मैच से दो दिन पहले अचानक सूर्या भाई का मेरे पास कॉल आया… उन्होंने कहा, ‘मिया, तैयार हो जाओ…बैग पैक करो और आ जाओ’, और मैंने उनसे कहा ‘मजाक मत करो’। उन्होंने कहा कि वह सच कह रहे हैं। यह चौंकाने वाली खबर थी, भगवान ने यह सब लिखा था, कोई इसे बदल नहीं सकता, इससे बड़ा कुछ नहीं है।"
मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में 4 ओवर के कोटे में 29 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए। अपने शानदार स्पेल को लेकर उन्होंने कहा, “तो मैंने उसी लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की जो मैं रणजी ट्रॉफी में कर रहा था। जब हम बैटिंग कर रहे थे, तो मुझे लगा कि नई गेंद पर शॉट मारना उतना आसान नहीं था। इसलिए मेरा प्लान था कि नई गेंद पर टिके रहूं, विकेट टू विकेट बॉलिंग करूं, और अगर मुझे वहां विकेट मिल जाता, तो इससे टीम को बहुत मदद मिलती। यही प्लान था, और मैंने उसे लागू किया और विकेट भी लिए।”
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



