
मोहम्मद सिराज की दरियादिली को हर कोई कर रहा है सलाम, जानें POTM जीतने के बाद ऐसा क्या किया?
मोहम्मद सिराज भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, मगर वह इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कुछ ऐसा किया कि दुनिया उन्हें सलाम कर रही है।
भारतीय टी20 टीम में जगह ना बना पाने वाले मोहम्मद सिराज इस समय डोमेस्टिक क्रिकेट में पसीना बहा रहे हैं। शुक्रवार 12 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में मोहम्मद सिराज हैदराबाद की ओर से खेले। इस मैच में तीन विकेट लेकर उन्होंने हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाई और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। सिराज ने इस मैच में 3.5 ओवर गेंदबाजी की जिसमें महज 17 रन खर्ज कर 3 विकेट चटकाए, उन्हें इस धुआंधार परफॉर्मेंस के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को लेने पहुंचे मोहम्मद सिराज ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद की टीम मुंबई को 131 के स्कोर पर ढेर करने में कामयाब रही थी। इस स्कोर का पीछा हैदराबाद ने 11.5 ओव में 9 विकेट रहते किया। हैदराबाद के इस रनचेज के हीरो तन्मय अग्रवाल रहे थे जिन्होंने अकेले ही 40 गेंदों पर 7 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेल डाली।
मोहम्मद सिराज ने इस मैच की टोन सेट की थी, जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं तन्मय 75 रनों की पारी खेलने के बावजूद खाली हाथ रह गए थे।
मगर इस मौके पर मोहम्मद सिराज ने स्पोर्ट्समैनशिप दिखाई और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उन्होंने इस प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड को टीम के साथी खिलाड़ी तन्मय अग्रवाल के साथ शेयर किया। सिराज के इस जेस्चर ने तन्मय का काफी हौसला बढ़ाया होगा।
मोहम्मद सिराज ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, मगर वनडे और टी20 में उनका नाम नहीं है। वह इस खाली समय में भी क्रिकेट से दूर नहीं रह रहे और लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं।






