Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mohammed Siraj appointed as Hyderabad Ranji Trophy captain A major announcement during the IND vs NZ ODI Series
मोहम्मद सिराज बने इस टीम के कप्तान! IND vs NZ वनडे सीरीज के बीच हो गया बड़ा ऐलान

मोहम्मद सिराज बने इस टीम के कप्तान! IND vs NZ वनडे सीरीज के बीच हो गया बड़ा ऐलान

संक्षेप:

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है। सिराज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जी हां, रणजी ट्रॉफी के बचे मुकाबलों के लिए उन्हें हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया है।

Jan 15, 2026 10:11 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है। सिराज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जी हां, रणजी ट्रॉफी के बचे मुकाबलों के लिए उन्हें हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया है। हैदराबाद इस सीजन के अपने बाकी दो मैचों में 22 और 29 जनवरी को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई और छत्तीसगढ़ का सामना करेगा। तिलक वर्मा इससे पहले हैदराबाद की टीम की कमान संभाल रहे थे, मगर वह आगामी इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 टीम का हिस्सा हैं। बता दें, तिलक वर्मा को पिछले दिनों टेस्टिकुलर टॉर्शन की दिक्कत हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। वह IND vs NZ टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों से भी बाहर हो गए हैं।

सिराज को प्रोफेशनल लेवल पर कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन उन्हें देश के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में जो कमाल दिखाया है, उसे देखते हुए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उनके लिए अगले रणजी ट्रॉफी सीजन में कप्तान बनाए जाने का एक ट्रायल हो सकता है।

सिराज मुंबई के खिलाफ बतौर कप्तान अपना डेब्यू मैच खेलेंगे। इससे पहले वह नेशनल कमिटमेंट की वजह से वह अपनी घरेलू टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे।

सिराज को कप्तान बनाने की घोषणा सिलेक्शन कमेटी ने की, जिसमें अमन राव पेराला को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में दोहरा शतक बनाया था। पी हरि मोहन की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में एनपी सिंह, ज्योति शेट्टी, शेख रियाजुद्दीन और आकाश भंडारी पैनल के अन्य सदस्य हैं।

सिलेक्टरों के चेयरमैन हरिमोहन ने क्रिकबज को बताया, "हमने उनसे बात की है और वह बाकी सीजन के लिए उपलब्ध हैं। वह एक फाइटर हैं और हमेशा जीतना चाहते हैं, और हमें भरोसा है कि इसका असर दूसरों पर भी पड़ेगा। जहां तक ​​अमन राव की बात है, वह हमारे लिए अंडर-19 और अंडर-23 एज-ग्रुप मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और विजय हजारे ट्रॉफी का उनका सीज़न भी अच्छा रहा है।"

हैदराबाद की टीम: मोहम्मद सिराज (कप्तान), जी राहुल सिंह (उप कप्तान), सीवी मिलिंद, तनय त्यागराजन, के रोहित रायुडू, के हिमातेजा, ए वरुण गौड़, एम अभिरथ रेड्डी, राहुल रादेश (विकेटकीपर), अमन राव पेराला, सीटीएल रक्षण रेडी, एन नितिन साई यादव, कनाला नितेश रेड्डी, साई प्रगनय रेड्डी (विकेटकीपर) और बी पुन्नैया।

स्टैंडबाय: मिकिल जयसवाल, ए अवनीश राव (विकेटकीपर), कार्तिकेय काक, प्रणव वर्मा और पी नीतीश रेड्डी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;