मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में हासिल किया विकेटों का 'अठ्ठा', ठोकी कमबैक की दावेदारी
मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी रणजी ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल मैच में विकेटों का अठ्ठा हासिल किया। 8 विकेट उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ निकाले और सिलेक्टर्स को संदेश दिया है कि उनमें क्रिकेट बाकी है।

एक समय तक भारतीय टीम के टॉप के तेज गेंदबाजों में शामिल रहे मोहम्मद शमी अब भारतीय टीम से दूर हैं। हालांकि, लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में वह प्रदर्शन कर रहे हैं और सिलेक्टर्स को साफ संदेश दे रहे हैं कि उन्हें कमतर न आका जाए। मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी रणजी ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल मैच में की। मोहम्मद शमी ने विकेटों का अठ्ठा हासिल किया। मोहम्मद शमी ने 8 विकेट जम्मू-कश्मीर के खिलाफ निकाले और सिलेक्टर्स को संदेश दिया है कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
मोहम्मद शमी ने कल्याणी में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ एक या दो नहीं, बल्कि 8 विकेट निकाले। जिस पारी में बंगाल की टीम के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरस रहे थे, उसी मैच में मोहम्मद शमी हर स्पेल में गेंदबाजी करने आए और कुल 8 विकेट इस दौरान निकाले। फर्स्ट क्लास करियर में उनका ये बेस्ट परफॉर्मेंस भी है। सबसे ज्यादा ओवर भी उन्होंने इस पारी में किए। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टेस्ट कमबैक की दावेदारी भी पेश की है, क्योंकि क्वार्टर फाइनल में बल्ले से भी ताकत दिखाई थी और दमदार अर्धशतक बंगाल के लिए जड़ा था।
ये भी पढ़ेंः युवराज सामरा का T20 वर्ल्ड कप में धमाका, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका शतक; बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी ने आखिरी रणजी ट्रॉफी लीग फेज के मैच में पंजा खोला था। मैच में 7 विकेट सर्विसेज के खिलाफ लिए थे। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में उनको सिर्फ एक विकेट मिला था, लेकिन 53 रनों की पारी भी उन्होंने उस क्वार्टर फाइनल में खेली थी। अब 8 विकेट उन्होंने सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में निकाले। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी कमाल की गेंदबाजी उन्होंने की थी। 15 विकेट 7 मैचों में उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में निकाले थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आखिरी मैच में 4 विकेट उनको मिले थे। इससे साफ लग रहा है कि वे भारतीय टीम में कमबैक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




