
एक खिलाड़ी और क्या कर सकता है… मोहम्मद शमी का नहीं हुआ सिलेक्शन तो भड़क गए उनके कोच
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनको नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में शमी के पर्सनल कोच ने सिलेक्शन कमिटी पर सवाल खड़े किए हैं। शमी को लेकर बंगाल के कोच ने भी सिलेक्टर्स पर निशाना साधा है।
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने के बड़े दावेदारों में शामिल थे। हालांकि, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनको नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में शमी के पर्सनल कोच ने सिलेक्शन कमिटी पर सवाल खड़े किए हैं। उम्मीद थी कि मोहम्मद शमी को 2026 की पहली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन 15 सदस्यीय टीम से वे बाहर रहे। यहां तक कि विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने दमदार गेंदबाजी की।
बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के 5 मैचों में मोहम्मद शमी ने 11 विकेट निकाले। बावजूद इसके वे टीम में नहीं हैं। सिलेक्टर्स के फैसले पर बोलते हुए मोहम्मद शमी के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन सिद्दिकी ने सवाल उठाया कि यह अनुभवी पेसर और क्या कर सकता है, जिससे अगरकर एंड कंपनी उसे दोबारा चुनने पर मजबूर हो जाए। इंडिया टुडे से बात करते हुए कोच सिद्दिकी ने कहा, "एक खिलाड़ी और क्या कर सकता है? खिलाड़ी को और कितने विकेट लेने चाहिए? इसका मतलब है कि वे उसे ODI टीम में नहीं चाहते। उसके पास देने के लिए बहुत कुछ है।"
बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी शमी को बाहर करने पर सिलेक्शन कमिटी की आलोचना की और इस फैसले को "अन्याय" बताया। शुक्ला ने रेवस्पोर्ट्ज से कहा, "सिलेक्शन कमिटी ने मोहम्मद शमी के साथ अन्याय किया है। हाल के दिनों में किसी भी इंटरनेशनल खिलाड़ी ने शमी जितना डेडिकेशन के साथ डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला है। डोमेस्टिक क्रिकेट में कड़ी मेहनत करने के बाद भी, सिलेक्शन कमिटी ने शमी के साथ जो किया है, वह शर्मनाक है।" जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिए जाने के बावजूद सिलेक्शन कमिटी ने मोहम्मद सिराज को वापस टीम में शामिल किया है, जबकि अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में शामिल किया है।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की ODI टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान; फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





